जबलपुर: जबलपुर में हुई बैंक डकैती को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लगातार बढ़ते अपराधों को लेकर गृहमंत्री पर तंज कसा।
जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर गृहमंत्री को संबोधित करते हुए लिखा, “माननीय गृहमंत्री जी! जबलपुर में सिर्फ 15 मिनट में 14 किलो 800 ग्राम सोना और 5 लाख 70 हजार रुपए नकद लूट लिए! आपकी लापरवाही से मप्र में वारदातें अब 10 गुना तेजी से बढ़ती जा रही हैं!”


