Jeff Bezos Demand $1.7M in legal fees from girlfriend Lauren Sanchez brother| Amazon के मालिक Jeff Bezos ने गर्लफ्रेंड के भाई से मांगे 12 करोड़ रुपये, ये है वजह

वॉशिंगटनः दुनिया में दूसरे नंबर के सबसे अमीर शख्स और अमेजन (Amazon) के मालिक जेफ बेजोस (Jeff Bezos) ने अपनी गर्लफ्रेंड लॉरेन सैन्चेज (Lauren Sanchez) के भाई से 1.7 मिलियन यानी 12 करोड़ रुपये की डिमांड की है. सुनने में अजीब लग रहा है कि अमेजन के मालिक को आखिर ऐसी क्या जरूरत पड़ गई कि उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड के भाई से पैसे मांगने पड़े. दरअसल, इतनी ये रकम बेजोस ने हर्जाने के तौर पर डिमांड की है. माइकल सैन्चेज (Michael Sanchez), जो बेजोस की गर्लफ्रेंड के भाई हैं, उन्होंने अमेजन के मालिक और उनके सुरक्षा सलाहकार गेविन डी बेकर के खिलाफ मुकद्दमा दायर किया था, जिसे वे हार गए हैं. लिहाजा अब बेजोस ने माइकल से 12 करोड़ रुपए (1.7 मिलियन डॉलर) बतौर हर्जाना मांगा है.

बता दें कि पिछले दिनों बेजोस और उनकी गर्लफ्रेंड लॉरेन की कुछ न्यूड तस्वीरें लीक हुई थीं. बेजोस ने इन तस्वीरों के मैग्जीन में प्रिंट होने के पीछे उनकी गर्लफ्रेंड के भाई का हाथ बताया था. बेजोस ने माइकल पर आरोप लगाते हुए कहा था कि लॉरेन के भाई ने उनकी निजी तस्वीरों को लीक किया है. हालांकि, माइकल सैन्चेज इन आरोपों को गलत बताते रहे. ठोस सबूत न मिलने के कारण माइकल का केस कोर्ट ने खारिज कर दिया और बेजोस ने उन पर मानहानि का केस किया है.

गर्लफ्रेंड संग लीक हुई थीं बेजोस की न्यूड Pics

ये भी पढ़ें-US: सीनेट में डेमोक्रेट के पास संख्या नहीं होने से महाभियोग की सुनवाई से बच सकते हैं Donald Trump

बेजोस ने माइकल पर ये आरोप

बेजोस ने हाल ही में लॉस एंजेलिस कोर्ट में दायर याचिका में कहा, ‘माइकल ने अखबार को दो लाख डॉलर में निजी सूचनाएं शेयर करके अपनी बहन और मुझे धोखा दिया है. यही नहीं माइकल ने याचिका दायर करके और प्राइवेट सूचनाओं को सार्वजनिक करने की धमकी देकर भी मुझे प्रताड़‍ित करने का प्रयास किया.’ लिहाजा बेजोस की ओर से माइकल के खिलाफ लॉस एंजेलिस सुपीरियर कोर्ट में दायर किए गए अनुरोध में बदनामी के बदले 1.7 मिलियन की रकम मांगी गई है. 

ये भी पढ़ें-Donald Trump की पूर्व सलाहकार ने शेयर की 16 साल की बेटी की टॉपलेस फोटो, लगा ये गंभीर आरोप

आरोपों से इनकार कर रहे माइकल

वहीं दूसरी ओर माइकल का कहना है कि इन आरोपों के चलते उनकी बदनामी हुई. उनके घर पर एफबीआई द्वारा छापा मारा गया जिससे उनकी छवि खराब हुई. बेजोस द्वारा मांगी गई रकम को लेकर माइकल के वकील टॉम बॉरेन का कहना है कि अमेजन के मालिक की ओर मांगा गया शुल्क कई स्तरों पर परेशान करने वाला है.

VIDEO




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here