जेमिमा रोड्रिग्ज ने बताया, न्यूजीलैंड के एक कैफे से विराट-अनुष्का को क्यों बाहर निकाला गया

भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्ज ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि न्यूजीलैंड में एक बार दोनों को कैफे से बाहर जाना पड़ा था।दरअसल, भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमें एक ही होटल में ठहरी थीं।

इस दौरान महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना, विराट से बल्लेबाजी पर सलाह लेना चाहती थीं। विराट और अनुष्का उनसे मिलने के लिए एक कैफे में पहुंचे।जेमिमा के अनुसार, उनकी बात इतनी लंबी चली कि कैफे वालों को कहना पड़ा कि अब वे वहां से चले जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here