JK: अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी – Jk anantnag poshkreeri area encounter started security forces and militants

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है. अनंतनाग के पोशकीरेरी क्षेत्र में आज रविवार तड़के सुरक्षाबलों और आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई. मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों की टीमें आतंकियों के खिलाफ अभियान में लगी हुई हैं.

माना जा रहा है कि इलाके में 1 से 2 आंतकी छिपे हुए हैं. फिलहाल आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का एनकाउंटर जारी है.

इससे पहले पिछले दिनों घाटी में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन में कुलगाम जिले के खुर गांव में दो आतंकी मार गिराए थे. एनकाउटंर के दौरान कुछ जगहों पर झड़प भी हुई थी. झड़प को देखते हुए कुलगाम और शोपियां जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया था.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here