JNU-जामिया की गरिमा गिराने वाले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: पोखरियाल – Hrd minister ramesh pokhriyal nishank jnu jamia millia islamia viral video

दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) और जामिया मिल्लिया इस्लामिया में अक्सर प्रदर्शन देखने को मिलते हैं. वहीं अब केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है, ‘चाहे वह जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU), जामिया या अन्य संस्थान हों, ये सभी बहुत अच्छे हैं. मैं शुरू से ही इस बात का पक्षधर रहा हूं. जो भी इन संस्थानों की गरिमा को गिराने का काम करेगा, उसको किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.’ बता दें कि पोखरियाल का बयान ऐसे वक्त में आया है जब जामिया मिल्लिया इस्लामिया की लाइब्रेरी का 15 दिसंबर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस वहां पढ़ रहे छात्रों पर बर्बरता करती हुई दिखाई दे रही है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here