joe biden agreed with encouragement plan of 2000 dollars, in coronavirus pandemic period | USA: अमेरिकी नागरिकों को ‘प्रोत्साहन राशि’ देने के पक्षधर हैं Joe Biden, जानिए क्यों

वाशिंगटन: अमेरिका (USA) के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने अमेरिकी नागरिकों को 2000 डॉलर की ‘प्रोत्साहन राशि’ देने पर जोर दिया है और कहा कि कोरोना वायरस (Coronavirus) राहत भुगतान के लिए मौजूदा 6,00 डॉलर की राशि पर्याप्त नहीं है, और ऐसे में लोगों को किराया देने या खाना खरीदने में किसी एक को चुनना पड़ रहा है. बाइडन ने वर्तमान 600 डॉलर की नकद राशि को ‘डाउन पेमेंट’ बताया और उन्होंने पिछले सप्ताह कहा था कि यदि उनकी पार्टी संसद के दोनों सदनों में बहुमत में आई तो 2000 डॉलर की राशि तुरंत जारी की जाएगी. 

20 जनवरी को हो सकता है ऐलान

अमेरिकी संसद में डेमोक्रेट्स के पास अब संसद के दोनों सदनों प्रतिनिधि सभा (United States House of Representatives) और सीनेट (Senate) में बहुमत है, और जो बाइडन 20 जनवरी को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे, ऐसे में उनके द्वारा नए प्रोत्साहन पैकेज पर जोर दिए जाने की पूरी संभावना है. बाइडन ने रविवार को कहा था, ‘जब आपको किराया देने या खाना खाने के बीच चयन करना हो, तो सिर्फ 600 अमेरिकी डॉलर पर्याप्त नहीं हैं. हमें 2,000 अमेरिकी डॉलर की प्रोत्साहन रॉशि की जरूरत है’.

ये भी पढ़ें- USA में हर छठे आदमी को रोटी के लाले, Feeding America की रिपोर्ट से खुलासा

ट्रंप ने भी बनाया था ‘प्रोत्साहन’ देने का मन

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी 2,000 डॉलर की प्रोत्साहन राशि देने की वकालत की है. इस संबंध में दिसंबर में प्रतिनिधि सभा ने एक विधेयक भी पारित किया था, हालांकि इस कदम को रिपब्लिकन द्वारा रोक दिया गया, जिनके पास ऊपरी सदन में बहुमत था.

भारत सरकार ने कोरोना काल में की देशवासियों की मदद

दो भारतीय-अमेरिकी सांसदों रो खन्ना और प्रमिला जयपाल ने भी अमेरिकियों के लिए 2,000 डॉलर की प्रोत्साहन राशि की मांग की है. भारत में भी कोरोना काल के दौरान लोगों का जीवन स्तर प्रभावित हुआ तो केंद्र सरकार ने बड़े पैमाने पर देश के लोगों की मदद की थी. 

अमेरिका के सामान्य लोगों की वर्तमान स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कोरोना संक्रमण का यहां कितना असर पड़ा. USA के सबसे बड़े हंगर रिलीफ संगठन ‘फीडिंग अमेरिका’ की रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर 2020 के आखिर तक 50 मिलियन लोग फूड इनसिक्योरिटी का शिकार थे. इसका मतलब हर छठा नागरिक भूखा है वहीं एक और पैमाने पर देखें तो वहां पर हर चौथा अमेरिकी बच्चा भूखा सोने को मजबूर है.

LIVE TV




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here