बाइडेन और हैरिस के स्वागत के लिए और अमेरिका की बहुसांस्कृतिक विरासत को दर्शाने के लिए एक वीडियो में शनिवार को कोलम की हजारों तस्वीरों को गूंथा गया. रंगोली के हजारों डिजाइन बनाने के लिए अमेरिका और भारत के 1,800 से अधिक लोगों ने इस ऑनलाइन पहल में हिस्सा लिया.

