Joe Biden dials Chancellor Angela Merkel, seeks to revitalise transatlantic alliance | Joe Biden ने की जर्मन चांसलर मर्केल से चर्चा, Transatlantic Alliance मजबूत करने पर जोर

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने जर्मनी की चांसलर (German Chansellor) से सोमवार को फोन पर बात की और अटलांटिक पार गठबंधन (Transatlantic Alliance) को एक बार फिर से पुनर्जीवित करने की इच्छा जताई है. व्हाइट हाउस (White House) से जारी बयान में बताया गया है कि दोनों नेता अब विदेश नीति की समान प्राथमिकताओं पर साथ मिलकर काम करने को सहमत हुए हैं. जिसमें अफगानिस्तान (Afghanistan), चीन (China), ईरान (Iran), रूस (Russia), यूक्रेन और पश्चिमी बलकान से जुड़े मुद्दे शामिल हैं.

वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों पर चर्चा

अमेरिकी विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, फोन पर हुई बातचीत के दौरान दोनों नेता वैश्विक सहयोग की अहमियत पर सहमत हुए. इस दौरान बहुपक्षीय संगठनों की मजबूती के लिए अमेरिका ने अपनी प्रतिबद्धता जताई है. बातचीत में ग्लोबल वार्मिंग (Global Warming) से निपटने, कोविड-19 (Covid-19) महामारी को नियंत्रित करने, स्वास्थ्य सुरक्षा को बढ़ाने के साथ स्थायी वैश्विक आर्थिक सुधारों के लक्ष्य पर चर्चा की गई. 

ये भी पढ़ें- US में कोरोना की दहशत जारी, अब Brazil वाले स्ट्रेन से मचा हड़कंप

शपथ ग्रहण के बाद 5वीं इंटरनेशल कॉल

Joe Biden प्रशासन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने दोनों देशों के बीच रिश्तों को गहरा करने की इच्छा जताई है. इसी दौरान राष्ट्रपति ने सामूहिक सुरक्षा और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर काम करने वाले अटलांटिक पार गठबंधन (Transatlantic Alliance) को पुनर्जीवित करने की इक्षा जताई. गौरतलब है कि बीस जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद यह पांचवां मौका था जब बाइडन ने किसी विदेशी नेता को फोन किया हो.

ये भी पढ़ें- Budget 2021: महंगे हो सकते हैं फ्रिज और वॉशिंग मशीन! जानिए क्यों ?

इससे पहले, उन्होंने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडू, मेक्सिको के राष्ट्रपति एंद्रेस मैनुएल लोपेज़ ओब्रादोर, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैंक्रों से फोन पर बात की थी.

LIVE TV




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here