खंडवा में जॉली मुखर्जी को मिला ‘किशोर गौरव सम्मान 2025’

खंडवा, मध्य प्रदेश – बॉलीवुड के जाने-माने पार्श्व गायक जॉली मुखर्जी को किशोर कुमार के जन्मदिन के अवसर पर ‘किशोर गौरव सम्मान 2025’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच द्वारा आयोजित ‘किशोर नाइट’ कार्यक्रम में प्रदान किया गया। इस सम्मान के साथ उन्हें एक लाख रुपये की राशि और एक सम्मान पत्र भी भेंट किया गया।

जॉली मुखर्जी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने शानदार गानों से दर्शकों का दिल जीता है। उनके कुछ लोकप्रिय गीतों में ‘चांदनी ओ मेरी चांदनी’ और ‘ये शहर है अमन का यहां की फिजा है निराली’ शामिल हैं।

किशोर कुमार के जन्मदिन के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में जॉली मुखर्जी ने किशोर दा के कई मशहूर गीत गाकर समां बांध दिया। इस ‘किशोर नाइट’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रोतागण मौजूद थे, जिन्होंने उनके गीतों का खूब आनंद लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here