Journalist continues live reporting even after airstrike hits building directly in front of her| Gaza City में Female Journalist से कुछ ही दूरी पर गिरा Rocket, लेकिन इसके बावजूद बंद नहीं की Live Reporting

गाजा: इजरायल (Israel) और फिलिस्तीन (Palestine) से जुड़ी हर खबर दुनिया तक पहुंचाने के लिए पत्रकारों (Journalists) को अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ रही है. एक वीडियो सामने आया है जिसमें महिला पत्रकार रॉकेट हमले के बीच भी लाइव रिपोर्टिंग (Live Reporting) जारी रखे हुए है. गाजा सिटी की जिस इमारत से महिला जर्नलिस्ट लाइव रिपोर्टिंग कर रही थी, उसके ठीक सामने वाला घर हमले में नेस्तानाबूद हो जाता है, लेकिन इसके बावजूद वह डटी रहती है.  

Gaza निवासी है Journalist 

यूएस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पत्रकार का नाम योमाना अल सईद (Youmna Al Sayed) है और वह मूल रूप से गाजा की ही रहने वाली हैं. योमाना इजरायल की तरफ से हो रहे हमले को कवर करने पहुंची थीं. वह लाइव कैमरे पर शहर के हालात बता रही थीं, तभी एक रॉकेट उनके ठीक सामने आ गिरता है. वह कुछ देर के लिए घबराती जरूर हैं, लेकिन मैदान में डटी रहती हैं.  

ये भी पढ़ें -इजरायल ने ढेर किए हमास के कई कमांडर, 14 आतंकियों की तस्वीरें भी जारी

खतरे पर भारी Duty 

योमाना यदि चाहती तो हमले के तुरंत बाद वहां से जा सकती थीं, लेकिन उन्होंने अपनी ड्यूटी निभाना ज्यादा जरूरी समझा. योमाना की तरह ही बाकी पत्रकारों को भी दो देशों की इस जंग में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. उन्हें हर रोज जान पर खेलकर खबरें पहुंचानी होती हैं. बता दें कि इजरायल और फिलिस्तीन में सोमवार से संघर्ष चल रहा है. इस खूनी खेल में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है.

Benjamin Netanyahu ने दिया ये बयान

वहीं, इजरायल ने साफ कर दिया है कि यह जंग जल्द खत्म नहीं होगी. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने गुरुवार को कहा कि हम अपने नागरिकों की रक्षा करते हुए दुश्मन पर हमले जारी रखेंगे. उन्होंने कहा कि शत्रु के हर आतंकी ठिकाने को नष्ट करने में समय लगेगा, लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा कि अपने प्रयासों के जरिए हम इजरायल में शांति बहाली करके ही दम लेंगे. इस बीच खबर है कि इस मुद्दे पर आज होने वाली संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक टाल दी गई है.  

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here