Jyotiraditya Scindia shrugged on Kamal Nath, said – he even paid a penny – ज्योतिरादित्य सिंध‍िया ने कमलनाथ पर साधा न‍िशाना, कहा – उन्होंने तो एक पैसा भी…

ज्योतिरादित्य सिंध‍िया ने कमलनाथ पर साधा न‍िशाना, कहा - उन्होंने तो एक पैसा भी...

ज्योतिरादित्य सिंध‍िया ने कांग्रेस नेता कमलनाथ पर बोला हमला

भोपाल:

मध्यप्रदेश में 27 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस की तरफ से तैयारी तेज हो गयी है. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य सिंध‍िया (Jyotiraditya Scindia) लगातार कांग्रेस पार्टी पर हमलावर रहे हैं. राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंध‍िया ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalanath)पर हमला बोला है. सिंध‍िया ने कहा है “कमलनाथ ने फसल बीमा योजना के एक भी पैसे का वितरण नहीं किया. वर्तमान मुख्यमंत्री ने पद ग्रहण करते ही इस योजना के तहत 15 लाख किसानों के खातों में 2,990 करोड़ रुपये जारी किए.”  साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ग्वालियर में 15 दिन पहले एक आधिकारिक बैठक हुई थी. उन्होंने राज्य में अवैध रेत खनन को रोकने की दिशा में काम करने के लिए बहुत सख्त आदेश दिए हैं. कानूनी उद्यमों को प्रोत्साहित किया जाएगा लेकिन अवैध लोगों को पूरी तरह से रोका जाएगा. 

यह भी पढ़ें

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में 27 विधानसभा सीटों पर होने वाले आगामी उपचुनाव को महत्वपूर्ण बताते हुए भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाल ही में कहा था कि आने वाला उपचुनाव मध्य प्रदेश का भविष्य़ तय करेगा और जनता तय करेगी कि उसे कौन चाहिए बड़ा-छोटा भाई या त्रिमूर्ति. राज्यसभा सदस्य सिंधिया ने अपना गढ़ माने जाने वाले ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में भाजपा के तीन दिवसीय सदस्यता अभियान के अंतिम दिन ग्वालियर में कहा, ‘‘आने वाला उपचुनाव न्याय और सम्मान का है और जो व्यक्ति जनता के बीच नहीं रहता, उसे वोट मांगने का कोई हक नहीं है. आने वाला चुनाव मध्य प्रदेश का भविष्य तय करेगा.”
VIDEO: MP की राजनीति में लौटने के सवाल पर बोले ज्योतिरादित्य, ‘टाइगर अभी जिंदा है…’




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here