बाबा महाकालेश्वर के शाही सवारी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया

jyotiraditya scindia with maharayaman scindia
jyotiraditya scindia with maharayaman scindia

उज्जैन। भारत सरकार के केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने कल सोमवार को उज्जैन में बाबा महाकाल (Mahakaleshwer) की शाही सवारी में सम्मिलित होकर देश प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।

jyotiraditya and Mahaaryaman Scindia in Ujjain

सिंधिया परंपरागत रूप से शाम 4:00 बजे इंदौर से सीधे शिप्रा तट स्थित रामघाट (Ramghat Ujjain) पहुंचकर यहां पर बाबा महाकालेश्वर की पूजा अर्चना कर सभी की सुख समृद्धि की कामना की, इस दौरान उनके साथ युवराज महा आर्यमन सिंधिया, मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इस दौरान सिंधिया ने यहां उपस्थित जन समुदाय का अभिवादन कर सभी से मुलाकात कर उनका हाल-चाल भी जाना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here