K.P. Sharma Oli sworn in as Prime Minister of Nepal for the third time | K.P Sharma Oli ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, तीसरी बार बने नेपाल के PM

काठमांडू: संसद में विश्वासमत गंवाने के कुछ दिन बाद के. पी. शर्मा ओली (K.P. Sharma Oli) ने शुक्रवार को तीसरी बार नेपाल के प्रधानमंत्री (Prime Minister of Nepal) के रूप में शपथ ली. गुरुवार देर रात ओली को इस पद पर फिर से नियुक्त किया गया, जब विपक्षी पार्टियां नई सरकार बनाने के लिए संसद में बहुमत हासिल करने में विफल रहीं.

ओली तीसरी बार बने प्रधानमंत्री

राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी (Vidya Devi Bhandari) ने सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष ओली (69) को गुरुवार रात को फिर से प्रधानमंत्री नियुक्त किया. इससे तीन दिन पहले वह प्रतिनिधि सभा में अहम विश्वास मत हार गए थे. इससे पहले ओली 11 अक्टूबर, 2015 से 3 अगस्त, 2016 तक और फिर 15 फरवरी, 2018 से 13 मई, 2021 तक प्रधानमंत्री रह चुके हैं.

ये भी पढ़ें:- दूसरी जाति में शादी महिला को पड़ी भारी, लगा 1 लाख का जुर्माना; थूक चाटने की सजा

शेर बहादुर देउबा के प्रधानमंत्री बनने की थी चर्चा

गौरतलब है कि सदन में सोमवार को ओली के विश्वास मत हार जाने के बाद राष्ट्रपति ने विपक्षी पार्टियों को बहुमत के साथ नई सरकार बनाने के लिए दावा पेश करने के लिहाज से गुरुवार रात 9 बजे तक का समय दिया था. उस वक्त तक नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा (Sher Bahadur Deuba) को अगले प्रधानमंत्री के तौर पर अपनी दावेदारी रखने के लिए सदन में पर्याप्त मत मिलने की उम्मीद थी. क्योंकि उन्हें सीपीएन-माओइस्ट सेंटर के अध्यक्ष पुष्पकमल दहल प्रचंड का समर्थन प्राप्त था. 

ये भी पढ़ें:- Nepal: सरकार बनाने के लिए बहुमत जुटाने में नाकाम रहा विपक्ष, ओली फिर बने PM

ओली को 30 दिन में हासिल करना होगा विश्वास मत

लेकिन ओली के साथ अंतिम वक्त में बैठक करने के बाद माधव कुमार नेपाल के रुख बदलने पर देउबा का अगला प्रधानमंत्री बनने का सपना टूट गया. हालांकि ओली को अब 30 दिन के भीतर सदन में विश्वास मत हासिल करना होगा, जिसमें विफल रहने पर संविधान के अनुच्छेद 76 (5) के तहत सरकार बनाने का प्रयास शुरू किया जाएगा. ओली की अध्यक्षता वाली सीपीएन-यूएमएल 121 सीटों के साथ 271 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में सबसे बड़ी पार्टी है. वर्तमान में सरकार बनाने के लिए 136 सीटों की जरूरत है.

LIVE TV




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here