आगर जिले के सुसनेर में नगर परिषद के नए भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे नगरीय प्रशासन मंत्री Kailash Vijayvargiya ने कई मुद्दों पर बड़ा बयान दिया।मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि उन्हें दुख होता है जब कुछ लोग “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” बोलने में आपत्ति जताते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह हम जन्म देने वाली माँ को माँ कहते हैं, उसी तरह देश को भी माँ कहने में किसी को तकलीफ नहीं होनी चाहिए।
उनके अनुसार, “हमारे लिए पहले देश है, दल बाद में।”इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभा में आने वाले 33 प्रतिशत आरक्षण पर भी टिप्पणी की। उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि “पता नहीं अगली बार हम विधायक रहेंगे या नहीं, क्योंकि हमारे यहां भी आरक्षण हो गया तो स्थिति बदल सकती है।”कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने नगर परिषद के नए भवन का लोकार्पण किया और स्थानीय विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की।


