काजोल वेस्टर्न के साथ ही ट्रडिशनल कपड़े पहनना पसंद करती हैं। ट्रडिशनल लुक्स में उन्हें साड़ी पहनना काफी पसंद है। चाहे पूजा हो या फिर कोई इवेंट वह अक्सर एक से बढ़कर एक साड़ी पहनी नजर आती हैं।
Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

काजोल उन अदाकाराओं में से एक हैं जो स्टाइल के साथ ही एलिगेंस का खास ख्याल रखती हैं और जब एलिगेंस की बात हो तो भला इसके लिए साड़ी से अच्छा ऑप्शन क्या हो सकता है? काजोल के पास साड़ियों को बेहद शानदार कलेक्शन है, जिनकी झलक वह कई मौकों पर दिखा चुकी हैं। इनमें ट्रडिशनल से लेकर डिजाइनर साड़ी तक मौजूद हैं, जिन्हें पहन यह अदाकारा हॉट ड्रेसेस पहनने वाली अदाकाराओं पर भी भारी पड़ जाती हैं। हम लाए हैं ऐसी ही 7 तस्वीरें जो काजोल की वॉरड्रोब में मौजूद साड़ी कलेक्शन की झलक दिखाती हैं।
लेमन ग्रीन कलर की गोटा-पट्टी वर्क वाली साड़ी
इस तस्वीर में काजोल लेमन ग्रीन कलर की बनारसी साड़ी पहनी देखी जा सकती हैं। इस साड़ी को अनिता डोंगरे ने डिजाइन किया था। प्योर सिल्क की इस साड़ी की खूबसूरती गोटा-पट्टी वर्क से बढ़ाई गई थी। साड़ी में मॉर्डन टच ऐड करने के लिए काजोल ने स्टाइलिश ब्लाउज पहना था, जिसमें डीप बैक ऐंड बो डिजाइन थी।
सीक्वंस वर्क की साड़ी सभी के लिए है परफेक्ट
काजोल की ये डार्क ब्लू जॉर्जेट साड़ी यंग विमिन के लिए भी परफेक्ट चॉइस है। इस साड़ी पर ओवरऑल सीक्वंस वर्क किया गया था, जो इसे हर पार्टी के लिए परफेक्ट बनाता है। इसके साथ काजोल ने जूलरी को मिनिमम रखते हुए लेयर्ड डायमंड नेकपीस पहना था।
रीगल लुक के लिए
रीगल लुक के लिए काजोल की ये मरून ऐंड ब्लैक कॉम्बिनेशन की साड़ी परफेक्ट है। रितू कुमार की डिजाइन की हुई इस साड़ी पर बेहद बारीक और खूबसूरत सुनहरी कढ़ाई की गई थी। इसके साथ काजोल ने लॉन्ग स्लीव्स का ब्लैक ब्लाउज पहना था, जिसकी नेकलाइन पर भी एम्ब्रॉइडरी की गई थी। चूंकि साड़ी का लुक काफी हेवी था, इसलिए काजोल ने इसके साथ जूलरी में सिर्फ मल्टीकलर स्टोन्स का लाइटवेट चोकर नेकलेस पहना था।
काजोल का रीगल लुक
ब्राइट पिंक कलर
काजोल साड़ी के मामले में सटल से लेकर ब्राइट कलर्स तक को ट्राई करने में पीछे नहीं रहती हैं। इस पिक में यह अदाकारा ब्राइट पिंक कलर की लाइटवेट साड़ी पहनी दिखाई दे रही हैं। इसे उन्होंने कॉन्ट्रास्टिंग ग्रीन कलर के चुनरी प्रिंट और गोल्डन थ्रेड वर्क वाले ब्लाउज के साथ मैच किया था। यह साड़ी उनके लिए परफेक्ट चॉइस है, जिन्हें ज्यादा हेवी साड़ियां पसंद नहीं आती हैं।
DDLJ में काजोल की छोटी सफेद स्कर्ट थी एक गलती का नतीजा
रेड में दिखी काजोल की ऐजलेस ब्यूटी
काजोल ऐजलेस ब्यूटी है। 45 की होने के बाद भी वह काफी यंग दिखाई देती हैं और इस रेड साड़ी में तो उनकी उम्र और भी कम नजर आ रही है। अनिता डोंगरे की स्टाइल की गई इस साड़ी पर जरदोजी, गोट-पट्टी, सीक्वंस, काला दाना जैसे कई तरह के वर्क किए गए थे। यह कलर काजोल पर काफी खिल रहा था। इसके साथ काजोल का पर्ल ऐंड गोल्ड जूलरी का सिलेक्शन एकदम परफेक्ट था।
काजोल का रेड साड़ी लुक
वेलवेट साड़ी
काजोल के पास लगभग हर फैब्रिक की साड़ी है। वह ट्रेंड के अनुसार इन्हें अपने कलेक्शन में शामिल करती हैं। इस तस्वीर में वह वेलवेट मिक्स्ड साड़ी पहनी देखी जा सकती हैं। वेलवेट एक बार फिर फैशन में लौट आया है। ऐसे में जिन्हें ट्रेंड को फॉलो करते हुए अपने लिए साड़ी चुनने का मन है, तो काजोल की इस खूबसूरत ब्लू ऐंड मरून साड़ी से इंस्परेशन ले सकती हैं।
वेलवेट पल्ले वाली साड़ी
वाइट इज ब्यूटीफुल
वाइट साड़ी पहनना ज्यादातर महिलाएं अवॉइड करती हैं, लेकिन अगर चॉइस सही हो और उसके साथ ब्लाउज का सही कॉम्बिनेशन जमाया जाए, तो काजोल के इस लुक जैसा शानदार स्टाइल पाया जा सकता है। काजोल इस तस्वीर में वाइट कलर की साड़ी पहनी दिख रही हैं, जिस पर ब्लू कलर का प्रिंट है। उन्होंने इसके साथ ब्लू कलर का ही थ्री-फोर्थ स्लीव्स का ब्लाउज पहना था और इसके साथ स्टेटमेंट ईयररिंग्स मैच किए थे, जो उन्हें एलिगेंट लुक दे रहा था।
रेकमेंडेड खबरें
नम्रता शिरोडकर ने पोस्ट किया बच्चों के साथ साइकलिंग वीडियो, .. Adv: महीने का किराने का सामान, 30% तक छूट JAC 9th Result 2020 LIVE Updates: जारी हुआ रिजल्ट, इस डायरेक.. Jamia Hamdard Admission 2020: यूजी-पीजी एडमिशन प्रक्रिया शुर.. प्रेगनेंट होने के लिए स्पर्म का योनि के अंदर जाना जरूरी नही.. Abdominal Bloating: पेट अफरने की समस्या इन घरेलू तरीकों से ह.. Nisarg Tufan: कितना खतरनाक है निसर्ग तूफान, जानें खास बातें मैं एक विधवा महिला हूं और हस्तमैथुन करती हूं, मगर अब मुझे प्.. Samsung Galaxy M11, Galaxy M01 भारत में लॉन्च, जानें दाम व स.. सूट और साड़ी में ‘देसी गर्ल ‘ लगती हैं हार्दिक पांड्या की वि.. टाइम पर आएंगे राफेल विमान, फ्रांस ने दिया भरोसा: राजनाथ सिंह.. मुंबई की ओर बढ़ रहा निसर्ग चक्रवात कितना खतरनाक? Corona App in Delhi: अरविंद केजरीवाल ने लॉन्च किया कोरोना ऐप.. भारत के मरीजों को मिल सकेगी कोरोना की खास दवा Remdesivir, ले.. खेल रत्न के लिए महिला हॉकी कप्तान रानी का नाम, अर्जुन अवॉर्ड..
Source link