बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल यूं तो सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहती हैं, लेकिन पिछले दिनों वह अपनी फिल्म ‘गुप्त’ की स्क्रीनिंग पर नजर आई थीं, जिसे रिलीज हुए बॉलीवुड में 25 साल पूरे हो चुके हैं। एक्टर बॉबी देओल के साथ काजोल ने अपनी फिल्म की सिल्वर जुबली सेलिब्रेट की थी और इस दौरान वह वन-शोल्डर मल्टी-कलर टॉप के साथ हाई-वेस्ट बैगी ब्लैक पैंट्स में नजर आई थीं। अब हसीना का एक और नया लुक सामने आया है, जिसमें वह पर्पल कलर की ड्रेस में बहुत ही गॉर्जियस दिख रही हैं। (फोटोज साभार – इंस्टाग्राम @kajol)
Source link


