Kajol Nysa Devgn twin in blue: काजोल और न्यासा देवगन ने पहने एक जैसे कपड़े, तस्वीरें देख फैंस बोले- मां के नक्शेकदम पर चलती बेटी – kajol and nysa devgan twin in blue raksha bandhan 2020

बॉलीवुड गलियारे में कल रक्षाबंधन का त्योहार पूरी धूमधाम के साथ मनाया गया। ऐसा ही हमें एक्टर अजय देवगन के घर भी देखने को मिला जब काजोल और न्यासा ने एक जैसे कपड़े पहनकर हर किसी का दिल जीत लिया।

Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

बॉलीवुड में जब-जब बात स्टारकिड्स के फैशन की आती है तो हमारे जेहन में सुहाना खान से लेकर खुशी कपूर तक का नाम घूमने लगता है, जिन्होंने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही अपने स्टाइल से हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। लेकिन क्या आप जानते हैं स्टारकिड्स की इस लिस्ट में एक नाम ऐसा भी है, जो इन दिनों अपनी स्टाइल से हर किसी का दिल जीत रही है। जी हां, यह कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस काजोल और एक्टर अजय देवगन की बेटी न्यासा हैं, जो अपनी ड्रेसिंग को लेकर सुर्खियों में हैं।

न्यासा देवगन की अब तक की सर्टोरिअल पिक्स को देखकर यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि वह हूबहू अपनी मां काजोल की कॉपी हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जहां बॉलीवुड सेलेब्स राखी के दिन हमें स्टाइलिश गोल्स देने में लगे हुए थे वहीं न्यासा और काजोल ने एक जैसे कपड़े पहनकर यह साबित कर दिया कि जैसी मां वैसी बेटी। काजोल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रक्षाबंधन के त्योहार से जुड़ी कुछ पारिवारिक तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके साथ बेटी न्यासा बेटा युग और पति अजय देवगन एक साथ खूबसूरत लिबास में नजर आ रहे हैं। जब न्यासा देवगन और सुहाना खान को देख लोग बोले ‘अरे! इनकी पैंट कहां गई?’

NBT

राखी के दिन काजोल और न्यासा ने एक जैसा आसमानी रंग का चिकनकारी कुर्ता सेट चुना था, जिसे उन्होंने एक जैसे वाइट प्लाजो के साथ पहना था। काजोल के कुर्ते पर जहां लखनवी कढ़ाई के थ्रेड वर्क के साथ बड़े-बड़े फूलों का काम था, तो वहीं न्यासा देवगन के कुर्ते पर पोम-पोम डिटेलिंग के साथ बूटी प्रिंट्स का काम किया गया था। वहीं, बात करें दोनो के मेकअप की तो उन्होंने मिनिमल मेकअप के साथ सिल्वर चंकी झुमकों से अपने इस लुक को कम्पलीट किया था।

NBT

काजोल और न्यासा को यूं इस तरह एक जैसे अटायर में देखकर यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि फैशन के मामले में न्यासा अपनी मां काजोल के नक्शेकदम पर चलती हुई दिखाई दे रही हैं। यही नहीं, इस खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए काजोल ने लिखा- ‘ट्विनिंग विद माय बेबी।’ टांका लगी ड्रेस और ऑयली हेयरस्टाइल में जब काजोल को देखकर छूट गई अच्छे-अच्छों की हंसी

NBT

हालांकि, न्यासा देवगन ने कभी इस बात पर चर्चा नहीं की है कि वह आने वाले दिनों में अभिनय करना चाहेंगी या नहीं, लेकिन उनकी स्टाइलिश तस्वीरें इस बात का सबूत हैं कि बॉलीवुड स्टार बनने के लिए उनके पास सब कुछ है। हमें तो न्यासा का अपनी मॉम के साथ यह लेटेस्ट लुक बहुत पसंद आया। आप हमें बताएं कि आपको उनका यह कैसा लगा?

Web Title kajol and nysa devgan twin in blue raksha bandhan 2020(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here