Kapil Sharma Celebrates New Year With Wife Ginni Chatrath Shares Romantic Selfie Goes Viral | शादी के बाद कपिल शर्मा ने पत्नी के साथ ऐसे मनाया नया साल, फोटो हुई viral



कपिल शर्मा के लिए पिछले साल काफी उतार चढाव भरा रहा. लेकिन नए साल के आते ही कपिल की जिंदगी में फिर से खुशियां लौट आई हैं. जहां हाल ही में कपिल ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गिन्नी के साथ सात फेरे लिए तो वहीं उनके पॉपुलर शो ‘द कपिल शर्मा शो’ की भी जबरदस्त वापसी हुई है जिसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिलता हुआ नजर आ रहा है. कपिल ने गिन्नी के साथ नए साल का खास अंदाज में स्वागत किया है. कपिल ने गिन्नी के साथ रोमांटिक सेल्फी ली जो उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है और इस खूबसूरत फोटो के साथ सन्देश लिखते हुए अपने फैंस को नए साल पर विश भी किया.

कपिल शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ”आपके प्यार के लिए बहुत बहुत धन्यवाद और शुभकामनाएं. मेरे और मेरी पत्नी गिन्नी चतरथ की तरफ से सभी को नए साल की ढेर सारी मुबारक. सभी को प्यार”.

गिन्नी ने भी कपिल के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की है. इन दोनों की तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.


आपको बता दें ‘द कपिल शर्मा शो’ बीते हफ्ते से शुरू हुआ है. शो में पहले मेहमान के तौर पर ‘सिंबा’ के स्टार्स रणवीर सिंह, सारा अली खान, रोहित शेट्टी और सोनू सूद पहुंचे थे जिसे सोशल मीडिया पर दर्शकों का काफी प्रंशसा मिली है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here