Kapil Sibbal Twitter Reaction Over Allegation on Congress Leader colluding with BJP – BJP से सांठगांठ वाले राहुल के बयान पर सिब्बल ने जताई नाराज़गी

'BJP से सांठगांठ' वाले राहुल के बयान पर सिब्बल ने जताई नाराज़गी

Kapil Sibbal ने Rahul Gandhi के आरोपों पर खुलकर जताई नाराजगी

नई दिल्ली:

कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल (Kapil Sibbal) ने CWC की मीटिंग में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की एक कथित टिप्पणी को लेकर उनपर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले 30 वर्षों में BJP के पक्ष में कोई बयान नहीं दिया, इसके बावजूद ‘हम BJP के साथ साठगांठ कर रहे हैं.’ सिब्बल ने बतौर वकील कांग्रेस को सेवा देने का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया, “राहुल गांधी का कहना है कि ‘हम BJP के साथ साठगांठ कर रहे हैं’. राजस्थान उच्च न्यायालय में कांग्रेस पार्टी का पक्ष रखते हुए सफल हुआ. मणिपुर में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने करने के लिए पार्टी का पक्ष रखा.”  

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़े: CWC में गुस्साए राहुल गांधी बोले- पत्र तब भेजा गया, जब सोनिया गांधी बीमार थीं

उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘पिछले 30 वर्षों से किसी मुद्दे पर भाजपा के पक्ष में कोई बयान नहीं दिया. फिर भी ‘हम भाजपा के साथ साठगांठ कर रहे हैं.”

यह भी पढ़े: कांग्रेस के ही 2 नेताओं की वजह से शुरू हुआ पार्टी में बवाल : सूत्र

बता दें कि राहुल गांधी ने सोनिया गांधी को लिखे गए पत्र की टाइमिंग पर सवाल उठाए थे, उन्होंने पार्टी में नेतृत्व के मुद्दे पर सोनिया गांधी को पत्र लिखने वाले नेताओं पर निशाना साधा और कहा कि जब पार्टी राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में विरोधी ताकतों से लड़ रही थी और सोनिया गांधी अस्वस्थ थीं तो उस समय ऐसा पत्र क्यों लिखा गया. 

Video: CWC में गुस्साए राहुल, बोले- चिट्ठी तब भेजी, जब सोनिया गांधी बीमार थीं




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here