तिघरा डेम हादसे में दूसरा मेडिकल छात्र भी मृत मिला, 19 घंटे बाद आयुष श्रीवास्तव का शव बरामद

ग्वालियर के तिघरा डेम में डूबे दो मेडिकल छात्रों में से दूसरे छात्र आयुष श्रीवास्तव का शव भी घटना के करीब 19 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोरों ने संयुक्त अभियान चलाकर शव को डेम से बाहर निकाला।

मौके पर जीआरएमसी के डीन, जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारी और मृतक छात्र के साथी मौजूद रहे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आयुष श्रीवास्तव बिहार के मुजफ्फरपुर का निवासी था। इससे पहले बीना निवासी गोपाल अग्रवाल का शव शनिवार रात ही बरामद कर लिया गया था।जानकारी के अनुसार शनिवार शाम आठ मेडिकल छात्रों का एक समूह तिघरा डेम घूमने गया था।

इसी दौरान पैर फिसलने से दो छात्र गहरे पानी में गिर गए और डूब गए। दोनों छात्र एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी थे। घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रबंधन ने परिजनों को अवगत कराया था।

तिघरा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। एएसपी सुमन गुर्जर ने बताया कि दोनों शव बरामद कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here