karan johar trolled alia bhatt: जब करण जौहर ने उड़ाया था आलिया भट्ट के कपड़ों का मजाक, रणवीर ने किया था बचाव – when alia bhatt was trolled by karan johar for her colourful dress ranveer singh was seen defending his co star

करण जौहर और आलिया भट्ट एक-दूसरे को फैमिली मेंबर की तरह ट्रीट करते हैं, इस वजह से उनके बीच मस्ती-मजाक चलता रहता है। ऐसे ही एक बार करण ने आलिया को टीज करने के लिए उनके कपड़ों का मजाक उड़ा दिया था, जिसके बाद रणवीर सिंह ने ऐक्ट्रेस का बचाव किया था।

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

आलिया भट्ट ने करण जौहर के प्रॉडक्शन हाउस की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलिवुड में सफल डेब्यू किया था। यह अदाकारा इस फिल्ममेकर को न सिर्फ अपना गुरू बल्कि एक फैमिली मेंबर की तरह ट्रीट करती है। हालांकि, अपने विटी अंदाज के लिए मशहूर करण, आलिया को ट्रोल करने का मौका कभी नहीं छोड़ते हैं। ऐसा ही एक मौका तब आया था, जब उन्होंने विडियो रेकॉर्ड करते समय ऐक्ट्रेस के कपड़ों का मजाक उड़ा दिया था, जिसके बाद वहां मौजूद रणवीर सिंह ने आलिया का बचाव किया था।

दरअसल, ये पूरा किस्सा उस दौरान का है जब आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और जोया अख्तर अपनी फिल्म ‘गली बॉय’ के प्रमोशन में जुटे थे। ऐसे ही एक प्रमोशनल इवेंट में यह अदाकारा बेहद प्रिटी मैक्सी ड्रेस पहनी नजर आई थी।

NBT

रणवीर जोया के साथ आलिया

आलिया ने Missoni ब्रैंड की ड्रेस पहनी थी, जिसमें लगभग हर कलर की लाइन्स प्रिंटिड देखी जा सकती थीं। इसमें फ्रंट में वी-नेकलाइन और वेस्ट पर ब्रॉड बेल्ट था, जो ड्रेस को उसका परफेक्ट फॉले दे रहे थे। इस स्लीवलेस ड्रेस के साथ आलिया ने वाइट स्ट्रेप हील्स पहनी थीं और न्यूड मेकअप के साथ बालों को सॉफ्ट कर्ल्स में स्टाइल किया था।

NBT

आलिया की कलरफुल ड्रेस

विडियो शूट करते समय किया था ट्रोल

प्रमोशनल इवेंट से पहले करण जौहर ने इन सबके साथ अपने मोबाइल से शॉर्ट विडियो शूट किया था। जोया से सवाल के बाद करण ने आलिया की ओर कैमरा घुमाया था और उनके कलरफुल कपड़े देख उसका मजाक उड़ाया था। उन्होंने ऐक्ट्रेस की ड्रेस की तुलना ‘कसाटा’ आइसक्रीम से कर दी थी, जिसके बाद आलिया के पास हंसने के अलावा कोई चारा नहीं बचा था।

NBT

करण के साथ आलिया

रणवीर ने किया बचाव

करण की इस ट्रोलिंग के बाद आलिया के को-स्टार रणवीर तुरंत उनके बचाव में उतर आए थे। उन्होंने कहा था ‘कसाटा में काफी लेयर्स होती हैं और वे कलरफुल होती हैं, जो लोगों की जिंदगी में खुशी लेकर आते हैं।’ इस जवाब को सुन करण के पास भी ज्यादा कुछ कहने को नहीं रह गया था और उन्होंने विडियो इसी पर खत्म कर दिया था।

NBT

आलिया भट्ट

वैसे इस बात में कोई शक नहीं कि आलिया भट्ट की ड्रेस असल में काफी प्रिटी दिख रही थी और इस कलरफुल पीस को हर लड़की अपनी वॉरड्रोब का हिस्सा बनाना चाहेगी।

Web Title when alia bhatt was trolled by karan johar for her colourful dress ranveer singh was seen defending his co star(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here