Kareena Kapoor: ऐश्वर्या राय से लेकर करीना कपूर तक, जब ऐक्ट्रेसेस ने पहना ‘सांप’ वाला हार – aishwarya rai to kareena kapoor when actresses spotted wearing snake necklace

फैशन के लिए बॉलिवुड ऐक्ट्रेसेस ऐक्सपेरिमेंट करने से भी पीछे नहीं हटती हैं। इन फैशन को देख कई बार लोग चौंक भी जाते हैं, लेकिन इनका इम्प्रेशन ऐसा होता है, जो सालों तक दिमाग में ताजा बना रहता है। ऐसा ही एक फैशन स्नैक शेप हार से जुड़ा हुआ था, जिसे शायद सिर्फ ऐक्ट्रेसेस ही कैरी करती अच्छी दिख सकती हैं।

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

बॉलिवुड हसीनाएं फैशन के मामले में हमेशा आगे बनी रहती हैं। इसके लिए वह दुनियाभर में चल रहे फैशन ट्रेंड को भी लगातार फॉलो करती हैं, तभी तो इंडिया में न्यू स्टाइल को ज्यादातर ऐक्ट्रेसेस ही इन्ट्रोडूस करती नजर आती हैं। हालांकि, कुछ ट्रेंड ऐसे भी होते हैं, जो सिर्फ अदाकाराएं ही ट्राई करें, तो बेहतर है। ऐसा ही एक ट्रेंड है ‘स्नेक नेकलेस’ का, जिसे ऐश्वर्या से लेकर करीना कपूर तक ट्राई करती नजर आ चुकी हैं।

ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय को साल 2006 में कान फिल्म फेस्टिवल के दौरान एक अपीयरेंस में स्नेक नेकलेस पहने स्पॉट किया गया था। उन्होंने ऑफ शोल्डर डार्क ब्लू बॉल गाउन के साथ ब्लू ऐंड सिल्वर कॉलर नेकलेस पहना था, जिसका डिजाइन स्नेक शेप का था।

ऐश्वर्या राय

करीना कपूर

करीना कपूर खान भी कुछ समय पहले स्नेक नेकलेस में नजर आई थीं। उन्होंने खूबसूरत लाइट पिंक कलर के ऑफशोल्डर बॉडीकॉन ऐंड फ्रंट स्लिट गाउन के साथ इसे पहना था। BVLGARI के नेकपीस को गोल्ड और डायमंड से बनाया गया था।

करीना कपूर

नाओमी वॉट्स

हॉलिवुड की मशहूर अदाकारा नाओमी वॉट्स को सर्पेंट नेकलेस कुछ ज्यादा ही पसंद है। वह इस तरह के कई हार में नजर आ चुकी हैं, जिनमें सिंगल लेयर से लेकर मल्टीपल लेयर वाले नेकपीस तक शामिल हैं।

चार्लीज थेरॉन और अन्य ऐक्ट्रेसेस

सिर्फ नाओमी ही नहीं बल्कि स्नेक नेकलेस के लिए प्यार कई हॉलिवुड हसीनाओं में है। इनमें चार्लीज थेरॉन से लेकर, जेसिका बेल, कोर्टनी कर्दाशियां और केट अपटन जैसी हस्तियों के नाम भी शामिल हैं। सभी ने इसे अलग-अलग लुक के साथ कैरी किया और लाइमलाइट अपने नाम कर ली।

चार्लीज थेरॉन

Web Title aishwarya rai to kareena kapoor when actresses spotted wearing snake necklace(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here