Kareena Kapoor: जब एक जैसी बोल्ड ड्रेस में नजर आईं करीना कपूर और मीरा राजपूत, देखें किसने मारी बाजी – when mira rajput and kareena kapoor spotted in silk slip dress

मीरा राजपूत और करीना कपूर दोनों ही बेबाक बयानों और बोल्ड फैशन चॉइस के लिए जानी जाती हैं। कभी-कभी इनकी स्टाइल में समानता देखने को भी मिलती है। ऐसा ही तब हुआ था, जब दोनों ने सिल्क की स्लिप ड्रेस पहनी थी।

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

करीना कपूर और मीरा राजपूत के बीच वैसे तो कोई समानता नहीं है, लेकिन शाहिद कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड और वाइफ होने के कारण दोनों को अक्सर कंपेयर किया जाता है। खासतौर पर जब बात कपड़ों की हो, तो उसमें समानता दिखने पर लोग उसे हाईलाइट करने से चूकते नहीं हैं। ऐसा ही तब हुआ था, जब करीना और मीरा दोनों लगभग एक जैसी स्लिप ड्रेस पहनी नजर आई थीं।

मीरा राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ समय पहले एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें वह मिडनाइट ब्लू कलर की स्लिप ड्रेस पहनी नजर आई थीं। सिल्क की इस आउटफिट में स्पैगटी स्लीव्स थीं। काउल शेप्ड नेकलाइन उसमें बोल्डनेस की हिंट ऐड करती नजर आई थी। मीरा ने इस ड्रेस के साथ सिंपल स्ट्रैप हील्स की जगह पोल्का डॉट्स बो शेप की हील्स पहनी थीं, जो उनके लुक में ड्रामा ऐड करती दिखी। इस स्टार वाइफ ने अपने बालों को मेसी रखते हुए, मिनिमम मेकअप किया था और इसे डायमंड स्टड, गोल्ड ब्रेसलेट व ब्लैक पर्स के साथ मैच किया था।

बात करें करीना कपूर के लुक की, तो इस अदाकारा ने एम्रल्ड ग्रीन कलर की स्लिप ड्रेस पहनी थी। उनकी आउटफिट में भी काउल नेकलाइन थी, जिसके साथ स्ट्रैप स्लीव्स बनाई गई थीं। करीना की ड्रेस में फ्रंट में स्लिट भी दिया गया था, जो उनके लुक को और हॉट बना रहा था। इस अदाकारा की ड्रेस में इस तरह की स्टिच थी कि उसे प्लीट्स लुक मिल रहा था।

मीरा या करीना?

बेबो ने अपनी इस सेक्सी आउटफिट को न्यूड पंप्स के साथ मैच किया था। वहीं उन्होंने लुक को जूलरी फ्री रखा था। बालों को मेसी रखते हुए उन्हें रफ लो पोनी में बांधा गया था, जिससे करीना के बेअर शोल्डर्स हाईलाइट हो रहे थे।

करीना कपूर की ये सिंपल सी टी-शर्ट ही आपका बजट बिगाड़ने के लिए काफी है

तो किसने मारी बाजी?

अगर दोनों के स्टाइल को कंपेयर किया जाए, तो इनके लुक्स में अपने-अपने अट्रैक्टिव पॉइंट्स थे। एक ओर मीरा की जूलरी चॉइस ड्रेस के साथ परफेक्ट लग रही थी, तो दूसरी ओर करीना की ड्रेस का स्लिट सिल्क स्लिप ड्रेस को और गॉरजस बना रहा था। हील्स की बात करें तो दोनों ही इसके लिए बेहतर सिलेक्शन कर सकती थीं, जो उनके लुक को और भी ज्यादा बेहतर बना देता।

करीना कपूर ने जब-जब पहनी स्लिट ड्रेस, तब-तब बढ़ी फैन्स के दिलों की धड़कनें

  • करीना कपूर खान ग्लैमर के मामले में हमेशा ही सब पर भारी पड़ जाती हैं। वहीं अगर वह स्लिट ड्रेस पहन लें, तब तो फैन्स के दिलों की धड़कनें भी तेज हो जाती हैं। अगर आप भी करीना के फैन्स तो आगे की तस्वीरें जरूर देखें।

  • करीना कपूर के पास स्लिट ड्रेसेस का अच्छा खासा कलेक्शन है। सबसे खास बात यह है कि उनकी कोई भी एक ड्रेस दूसरे से मेल खाती नहीं दिखती है। इस वजह से उन ड्रेसेस में भले ही एक जैसा स्लिट हो, लेकिन उन्हें पहन करीना का हर लुक अलग और ज्यादा स्टाइलिश नजर आता है।

  • स्लिट ड्रेसेस को पहनने से ज्यादा उसे कैरी करना मुश्किल होता है, लेकिन बेगम करीना के लिए यह कोई बड़ा टास्क नहीं। वह तो ऐसी ड्रेसेस में कॉन्फिडेंस के साथ रैंप वॉक तक कर लेती हैं।

  • करीना कपूर के ऐसे कई मैगजीन फोटोशूट्स हैं, जिनमें इस बाला के ट्रू ग्लैमर को दिखाने के लिए स्लिट ड्रेसेस का सहारा लिया गया। कहने की जरूरत नहीं कि इसमें बेबो वाकई कातिलाना लगती हैं।

  • करीना की यह रॉयल ब्लू स्लिट ड्रेस कमाल की है। इस कफ शोल्डर वाली फुल स्लीव्स ड्रेस पर ओवरऑल सीक्वंस वर्क किया गया था। इसके स्लिट डिजाइन को करीना बड़े ही कमाल ढंग से फ्लॉन्ट करती दिखी थीं। ऊपर से उनकी पिंक स्ट्रैप हील्स लुक को और शानदार बनाती दिखी थीं।

  • करीना की यह येलो स्लिट ड्रेस काफी हटकर स्टाइल की थी। इसमें टॉप पोर्शन में वन साइड शोल्डर डिजाइन था, तो दूसरी ओर कफ्तान शेप की स्लीव्स रखी गई थीं। वेस्ट पर गोल्डन स्टेटमेंट बेल्ट था। बात करें स्कर्ट की तो उसमें टेल डिजाइन के साथ ही वन साइड स्लिट रखी गई थी।

  • करीना की इस बॉडीकॉन ग्रीन ड्रेस में उनका शानदार फिगर हाईलाइट होता दिखा था। इस ड्रेस में कटआउट डिजाइन के साथ वन साइड थाई हाई स्लिट रखी गई थी।

  • करीना कपूर के इस शिफॉन मेड गाउन में स्टाइल का हर एलिमेंट मौजूद था। इसमें प्लीट्स,कटआउट, स्लिट, वनशोल्डर और अनकंवेन्शनल नेकलाइन डिजाइन थी। यह ड्रेस बेबो से बेहतर शायद ही कोई और कैरी कर पाता।

वहीं मीरा अगर करीना जैसी स्मोकी आइज रखतीं, तो यकीनन उनका फेस ज्यादा अट्रैक्टिव नजर आता। लेकिन इस बात में कोई शक नहीं कि दोनों ही अपनी-अपनी जगह शानदार दिख रही हैं। तो आपका क्या सोचना है, इन दोनों में से आखिर कौन स्लिप ड्रेस में ज्यादा बेहतर लग रहा था?

Web Title when mira rajput and kareena kapoor spotted in silk slip dress(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here