Kareena Kapoor Khan: lifestyle kareena kapoor khan sunshine in yellow

1/6

बॉलीवुड की बेगम को पसंद हैं इस रंग के कपड़े

बॉलीवुड की बेगम को पसंद हैं इस रंग के कपड़े

जब भी बात फैशन और स्टाइल की आती है, तो कोई भी करीना कपूर खान से बेहतर नहीं है। बॉलीवुड स्टार ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया और यह साबित किया कि उनका स्टाइल गेम हमेशा से ही टॉप पर रहता है, चाहे वह ऑन स्क्रीन हो या ऑफ। जब से उन्होंने कभी खुशी कभी गम में पूजा की भूमिका निभाई, तब से स्टारलेट ने फैशनिस्टों का दिल जीत लिया। अपनी ड्रेसेस से लेकर हेयर्स तक, चाहे उनके लंबे बाल हों या छोटे, घुंघराले कर्ल किए हो या पोनी टेल करीना हर लुक में कमाल की लगती हैं।

2/6

… तो इस रंग को पहनना पसंद करती हैं करीना

... तो इस रंग को पहनना पसंद करती हैं करीना

इतना ही नहीं अभिनेत्री उन रंगों को भी पहनना अच्छे से जानती हैं जिनके बारे में कोई दूसरा सोचने से भी घबराता है। पीला, एक ऐसा ही रंग है जिसे बॉलीवुड की दीवा ज्यादातर पहनने से कतराती हैं, लेकिन करीना ने वेकेशन से लेकर रेड कार्पेट तक इस शेड को पहनकर रॉक किया है। ऐसे में आज हम आपको दिखा रहे बेबो के वो लुक्स, जब-जब उन्होंने यह साबित कर दिया कि उनके सिवा कोई भी लाइमलाइट में नहीं आ सकता।

3/6

येलो ट्यूब टॉप

येलो ट्यूब टॉप

अपने आइकॉनिक कैरेक्टर पू के किरदार में भी करीना पीले रंग के ट्यूब टॉप के साथ पीले रंग का फ्लोरल चोकर पहने नजर आई थीं जोकि हूबहू उनकी ड्रेस से मेल खा रहा था। उनका यह लुक उनके अब तक किरदारों में सबसे ज्यादा पसंद किया गया।

4/6

मैक्सी ड्रेस

मैक्सी ड्रेस

समर फैशन में पहनने के लिए करीना का येलो मैक्सी लुक एकदम परफेक्ट है। एक्ट्रेस इस बात को अच्छे से जानती हैं कि येलो को स्टाइलिश कैसे बनाया जाए। मिनिमल मेकअप के साथ खुले बिखरे बाल उनके इस लुक को कम्पलीट कर रहे हैं।

5/6

कट-आउट ड्रेस

कट-आउट ड्रेस

अपने टोन्ड मिड्रिफ पोज को फ्लॉन्ट करते हुए बेबो ने अपनी फिल्म के एक प्रमोशन में पेस्टल येलो रंग के कट-आउट ड्रेस को चुना था। इस ड्रेस में करीना हर बार की तरह काफी स्टाइलिश लग रही थीं। मिनिमल मेकअप के साथ उनका यह लुक एकदम परफेक्ट था।

6/6

येलो-पिंक बॉर्डर साड़ी

येलो-पिंक बॉर्डर साड़ी

बेबो वेस्टर्न से लेकर इंडियन तक हर लुक को अच्छे से कैरी करना जानती हैं। चमकीले पीले रंग की गुलाबी बॉर्डर वाली साड़ी को करीना के सिवा कोई नहीं पहना सकता। सटल मेकअप के साथ स्मोकी आईज और मेसी बन उनके इस लुक को कम्पलीट कर रहे हैं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here