kareena kapoor repeat their jewellery: जब अपने वेडिंग संगीत में करीना कपूर खान को पहनने पड़ गए थे पुराने गहने – kareena kapoor khan repeat their jewellery

हम सभी कपूर-खान खानदान की शादी से वाकिफ हैं। जी हां, हम यहां करीना- सैफ की शादी के बारे में बात कर रहे हैं, जिनके जश्न की चर्चा जोरों पर थीं लेकिन क्या आप जानते हैं करीना ने अपनी शादी के संगीत में पुराने गहनों से काम चलाया था।

Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

जब-जब बात कपूर खानदान की लाडली करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की आती है तो उनकी हसीन अदाएं, कमाल का फैशन सेंस और स्टाइलिश अवतार का जिक्र जेहन में घूमने लगता है। बेबो बॉलीवुड की ऐसी पहली एक्ट्रेस हैं जिनके स्टाइल का मुकाबला करना हर किसी के बस की बात नहीं हैं। हेड टू टोस फैशन का चोला पहनने वाली करीना कपूर अपने एफर्टलेस स्टाइल के लिए जानी जाती हैं, चाहे वह रेड कार्पेट पर हों या अपने परिवार के साथ फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पर निकली हों, वह हर बार अपने स्टाइल से सभी को मंत्रमुग्ध करने का माद्दा रखती हैं।

ऐसा ही कुछ हमें करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी के संगीत पार्टी में देखने को मिला, जहां बॉलीवुड की बेगम फेमस डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा के डिज़ाइन किए हुए जड़ाऊ कढ़ाई वाले पीले रंग के लहंगा-चोली में नजर आईं। जहां एक तरफ दुल्हन के लिबास में सजी-धजीं करीना कमाल की नजर आ रही थीं वहीं गहनों के मामले में वह मात खा गईं। जी हां, इतने बड़े फंक्शन में करीना को एक नहीं बल्कि कई साल पुराने गहनों को पहनना पड़ा था। जब प्रियंका चोपड़ा की हद से महंगी ड्रेस नहीं, 22 करोड़ के इयरिंग्स और 24 करोड़ की रिंग्स बनी थीं चर्चा का विषय

NBT

करीना कपूर के ओवरऑल लुक की बात करें तो उन्होंने अपने संगीत की रस्म में ऑरेंज एंड येलो रंग के जड़ाऊ एम्ब्रोडरी वाले लहंगा और सीक्वेंस चोली को पहना हुआ था। जिसके साथ उन्होंने हरे रंग की चूड़ियां और सोने की चोकर ज्वेलरी डाली हुई थी। हालांकि, करीना की यह ज्वेलरी काफी पुरानी थी। उन्होंने इस एंटीक गोल्डन चोकर और इयरिंग्स को अपनी बहन करिश्मा कपूर की शादी के मौके में भी पहना था।

NBT

NBT

यही नहीं, शादी की रिसेप्शन पार्टी दुल्हन की बहन यानी करिश्मा कपूर ने भी अपनी शादी की ज्वेलरी को पहनकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। जी हां, मनीष मल्होत्रा की डिजाइन किए हुए हैंडमेड कढ़ाई वाली अनारकली के साथ करिश्मा ने उसी हार को पहना था जिसे उन्होंने अपनी मेंहदी संगीत की रस्म में पहना था। खैर, कहने की जरूरत नहीं है कि दोनों ही बहनें इस दौरान काफी प्यारी लग रही थीं। गोविंदा और जूही चावला ने फोटोशूट में पहने थे चमकीली पन्नी से बने कपड़े, तस्वीरें देख रोक नहीं पाएंगे हंसी

NBT

आप सभी के लिए विश्वास करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है कि फैशन के मामले में कपूर बहनें एक-दूसरे से काफी प्रभावित हैं, दोनों ने अपने ज्वेलरी को रिपीट हुए इस बात को साबित कर दिया कि पुराने कपड़ों से लेकर ज्वेलरी तक पहनने में कोई बुराई नहीं है।

Web Title kareena kapoor khan repeat their jewellery(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here