kareena malaika spotted in matching tank top: लो जी! करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा ने फिर पहन लिए एक जैसे कपड़े, अमृता के घर के बाहर आईं नजर – kareena kapoor and malaika arora wears matching white tank top spotted together at amrita arora house

करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा दोनों ही बीटाउन की स्टाइलिश बालाएं हैं। इन दोनों के कपड़े पहनने के तरीके को न जाने कितनी लड़कियां फॉलो करती हैं। वैसे यह भी मानना पड़ेगा कि इन हसीनाओं की फैशन चॉइस कई बार कुछ ज्यादा ही मेल खाती नजर आती है। वहीं कई बार ये दोनों खुद मैचिंग कपड़े पहनने से गुरेज नहीं करती हैं। ऐसा ही कुछ एक बार फिर से हुआ है।

करीना और मलाइका को बुधवार को अमृता अरोड़ा के घर के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके कपड़े एक जैसे नजर आए। अपनी बेस्टी के घर करीना पति सैफ के संग पहुंची थीं। सेकंड प्रेग्नेंसी इंजॉय कर रही बेबो ने अपने लिए कंफर्टेबल क्लोद्स चुने थे। उन्होंने ब्लू कलर की रिप्ड जींस पहनी थी, जिस पर वॉश्ड पैटर्न भी था।

फोटो साभार: योगेन शाह

फोटो साभार: योगेन शाह

बैगी जींस के साथ करीना ने वाइट कलर का टैंक टॉप पहना हुआ था। यह बिल्कुल बॉडी फिट होने की जगह थोड़ा ढीला था। इस स्लीवलेस टॉप के साथ करीना ने गले में सिंगल जूल पेंडेंट और चेन पहनी थी। उनके हाथ में जींस से मैच करती डेनिम जैकेट भी देखी गई। इस लुक के साथ उन्होंने ब्लैक ऐंड गोल्डन कलर के स्लिपऑन्स पहने थे, वहीं बालों को बन में स्टाइल किया था।

फोटो साभार: योगेन शाह

फोटो साभार: योगेन शाह

जब लोगों को खास मेसेज देने के लिए करीना और मलाइका ने पहनी थी मैचिंग टी-शर्ट

अब बात करें मलाइका की, तो इस हसीन बाला ने भी करीना की तरह ही टैंक टॉप लुक चुना था। इन्हें भी अपनी बहन के घर वाइट स्लीवलेस टैंक टॉप में स्पॉट किया गया। हालांकि, बेबो के उलट मलाइका ने बॉडी फिट टॉप पहना था। इसे उन्होंने ब्लैक ब्रालेट के साथ मैच किया था।

फोटो साभार: योगेन शाह

फोटो साभार: योगेन शाह

सामने आई तस्वीरों में यह दिखाई नहीं दे सका कि इस फैशनेबल बाला ने अपने टॉप के साथ और क्या-क्या पहना था? लेकिन हमें यकीन है कि मलाइका ने टॉप के साथ कोई कूल लुक ही कैरी किया होगा।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here