karishma tanna saree experiment photos
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/5
करिश्मा तन्ना ने इस लुक से मचाया तहलका

अभिनेत्री करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) ने जब रियलिटी शो बिग बॉस सीज़न 8 में अपने कदम रखे थे तभी उन्होंने साबित कर दिया कि वह टीवी की सबसे हॉट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। जी हां, दीवा की एक के बाद एक इंस्टाग्राम तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं। करिश्मा अक्सर अपनी स्टाइलिश तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बार भी उन्होंने अपनी साड़ी में कुछ ऐसी ही तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनका बोल्ड लुक साफ देखने को मिल रहा है।
2/5
साड़ी का बोल्ड फैशन

यूं तो हर बार अपने फैशन से लुभाने वाली करिश्मा तन्ना हर ड्रेस में काफी स्टाइलिश और सुंदर नजर आती हैं लेकिन इस बार मैडम ने कुछ ऐसा पहन लिया जिसे देखते ही उनके फैंस अपने-अपने दिल की बात कमेंट्स में कहने से नहीं चूके। जी हां, करिश्मा ने बिना ब्लाउज के साथ साड़ी को इतने ग्रेसफुल तरीके से कैरी किया है जिसमें उनका फैशन-ए-अंदाज देखने लायक है।
3/5
मरून-सिल्वर स्ट्राइप बनारसी साड़ी

सबसे पहले आप इस तस्वीर पर एक नजर डालिए मरून-सिल्वर स्ट्राइप पट्टी की बनारसी सिल्क साड़ी में करिश्मा कमाल की लग रही हैं। साड़ी के साथ उन्होंने ब्लाउज को कैरी नहीं किया है। मिनिमल मेकअप के साथ सॉफ्ट कर्ल्स चोटी और सिल्वर ज्वैलरी उनके लुक को पूरा कर रहे हैं।
4/5
रेड हैंडलूम साड़ी

रेड हैंडलूम साड़ी के साथ सिल्वर नथनी करिश्मा के लुक को खूबसूरत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। मिनिमल मेकअप के साथ मेसी हेयर्स और सिल्वर एक्सेसरीज उनके इस लुक में कयामत ढा रहे हैं।
5/5
ग्रे चेक्ड साड़ी

मल्टीकलर लाइनिंग वाली ग्रे चेक्ड साड़ी में करिश्मा का लुक एकदम परफेक्ट था। माथे को सवर करता हुआ सिल्वर मांगटीका और साथ में नथ उनके इस लुक में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ रहा था। यही नहीं न्यूड मेकअप के साथ बिखरे बाल उनके इस लुक को कम्पलीट कर रहे हैं।
Source link

