बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के पिता रणधीर कपूर ने कुछ समय पहले कहा था कि वह अपना पुराना घर बेचकर नए घर में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में आज रणधीर कपूर अपने नए घर में शिफ्ट हो चुके हैं, जिसके लिए उन्होंने घर पर पूजा रखी थी, जहां कपूर सिस्टर्स के अलावा नीतू कपूर और वाइफ बबीता भी शामिल हुई थीं। हालांकि, इस दौरान करिश्मा की बेटी का लुक ऐसा था, जो वहां मौजूद लोगों को कड़ी टक्कर दे रहा था। (फोटोज-योगेन शाह)
Source link

