Kashmir issue not on OIC meet agenda, in apparent snub to Pakistan | भारत को घेरने की Pakistan की कोशिश नाकाम, अंतरराष्ट्रीय मंच पर हुई किरकिरी

दुबई: पाकिस्तान (Pakistan) को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुंह की खानी पड़ी है और उसके भारत (India) के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश नाकाम हुई है. दरअसल, पाकिस्तान मुस्लिम आबादी वाले देशों के संगठन ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) के विदेश मंत्रियों की बैठक में कश्मीर के मुद्दे (Kashmir Issue) पर चर्चा कराना चाहता था.

OIC के एजेंडे में कश्मीर मुद्दा शामिल नहीं
ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) ने 27 से 28 नवंबर के बीच नाइजर (Niger) में होने वाले बैठक के एजेंडे में कश्मीर मुद्दे को शामिल नहीं करने का फैसला किया है. OIC के सेक्रेटरी जनरल यूरुफ अल-ओथाईमीन के हवाले से कहा गया है कि विदेश मंत्रियों की बैठक ‘आतंकवाद के खिलाफ शांति और विकास के लिए एकजुट’ पर आधारित है.

LIVE TV

ये भी पढ़ें- coronavirus: Imran Khan के लिए लोगों की जान से ज्यादा प्यारा है पैसा!

इन मुद्दों पर होगी चर्चा
बयान में यह भी कहा गया है, ‘फिलिस्तीन, हिंसा के खिलाफ जंग, कट्टरवाद और आतंकवाद, इस्लामोफोबिया और धर्म के अपमान के अलावा काउंसिल मुस्लिम अल्पसंख्यकों और गैर-सदस्य देशों के हालात, इंटरनैशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में रोहिंग्याओं के लिए फंड जुटाना जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी.’

पाकिस्तानी विदेश मंत्री की हुई किरकिरी
इससे पहले पाकिस्तान (Pakistan) के विदेश मंत्रालय (Foreign Ministery) ने बयान जारी कर बैठक में कश्मीर मुद्दे पर चर्चा करने की बात कही थी. बयान में कहा गया था कि विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी (Shah Mahmood Qureshi) पिछले साल अगस्त 2019 में आर्टिकल 370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर में ‘खराब मानवाधिकार और मानवीय हालात’ पर चर्चा करेंगे.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here