kate middleton: lifestyle kate middleton-michelle obama also repeating her outfits

1/6

जब विदेशी सुंदरियों ने रिपीट किए अपने कपड़े

जब विदेशी सुंदरियों ने रिपीट किए अपने कपड़े

बॉलीवुड हो या फिर हॉलीवुड, अभिनेत्रियां इस बात का ख्याल रखती हैं कि कभी भी उनके कपड़े ज्वैलरी रिपीट न हो क्योंकि आमतौर पर यह काफी बुरा माना जाता है। हालांकि, हॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स हैं जिन्होंने बार-बार इस नियम को अनदेखा किया है और उन्होंने हर बार इस बात को साबित किया कि एक ही कपड़े को दोबारा पहनना कोई शर्मनाक बात नहीं है। यदि आप भी अपने कपड़े को रिपीट करना पसंद करते हैं और इन्हें पहनने में सहज महसूस करते हैं, तो यह विदेशी सुंदरियां आपके लिए इंस्पिरेशन बन सकती हैं।

2/6

केट मिडलटन

केट मिडलटन

ब्रिटिश राजघराने के राजकुमार विलियम और उनकी पत्नी duchess of cambridge केट मिडलटन ने यूं हर बार अपने रॉयल्स लुक्स से सभी को मंत्रमुग्ध किया है। लेकिन आम महिलाओं की तरह केट मिडलटन ने भी अपनी एक ड्रेस को रिपीट किया है। क्रीम अलेक्जेंडर मैकक्वीन कोट वाली इस ड्रेस को केट ने 2012 में एक निजी कार्यक्रम में पहना था जिसे उन्होंने दोबारा प्रिंस हैरी-मेगन मर्केल की शादी में रिपीट किया।

3/6

मिशेल ओबामा

मिशेल ओबामा

पर्पल फ्रिल वाली इस ड्रेस को मिशेल ओबामा ने पहले एक वाइट हाउस के कार्यक्रम में पहना था, वहीं कुछ साल बाद वो वापस से इस ड्रेस को पहनकर एक इवेंट में नजर आईं। हालांकि दोनों बार मिशेल ओबामा का लुक एकदम डिफरेंट था।

4/6

इवांका ट्रंप

इवांका ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया की बेटी इवांका ने भारत दौरे पर पोरोजा शॉलर की डिजाइन की हुई बेबी ब्लू और रेड कलर की फ्लोरल प्रिंट ड्रेस पहनी थी। जिसे उन्होंने सबसे पहले साल 2019 में अर्जेंटीना की यात्रा में पहना था। इस ड्रेस की कीमत 1 लाख 71 हजार रुपए है।

5/6

हेलेन मिरेन

हेलेन मिरेन

डोल्से एंड गब्बाना की डिज़ाइन की हुई ब्लैक एंड ग्रीन फ्लोरल प्रिंट ड्रेस को हेलेन मिरेन ने साल 2013-2015 के बीच काफी बार पहना। यह वह ड्रेस थी जिसे उन्होंने फाइंडिंग नेवरलैंड और ए मिडसमर नाइट्स ड्रीम के प्रीमियर के साथ-साथ “द प्रिंस ट्रस्ट एंड सैमसंग सेलिब्रेट सक्सेस अवार्ड्स” और “एम्पायर अवार्ड्स” में पहना था।

6/6

सुसान सारानडॉन

सुसान सारानडॉन

टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन फिल्म द लास्ट ऑफ रॉबिन हुड के प्रीमियर पर ब्लैक A लाइन प्रिंट वाली ड्रेस को सुसान सारानडॉन ने 2 साल बाद न्यूयॉर्क में आयोजित ब्रॉडवे प्रीमियर का दौरा करते हुए फिर पहना था।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here