kate middleton repeats her outfit: lifestyle kate middleton repeats her british designer emilia wickstead floral dress

1/6

शाही घराने की बहू ने फिर रिपीट किए अपने पुराने कपड़े

शाही घराने की बहू ने फिर रिपीट किए अपने पुराने कपड़े

ब्रिटेन के शाही घराने की बहू होने के बावजूद केट मिडिलटन को बार-बार अपने पुराने कपड़े रिपीट करना पसंद हैं। हमेशा से ही अपने डाउन टू अर्थ नेचर के कारण लोगों के बीच प्रसिद्ध डचेस ऑफ कैम्ब्रिज एक बार फिर ऐसा ही करती नजर आई हैं

2/6

लोगों से मिले प्रिंस विलियम और केट मिडिलटन

लोगों से मिले प्रिंस विलियम और केट मिडिलटन

प्रिंस विलियम और केट मिडिलटन साउथ वेल्स के बेरी आइलैंड में लोगों से मिलने पहुंचे थे। जहां उन्होंने लॉकडाउन के बाद लोकल बिजनस को लेकर चर्चा की। इस दौरान केट ने ब्रिटिश डिजाइनर एमिलिया विक्सटेड की फ्लोरल मैक्सी ड्रेस पहनी थी। हमेशा की तरह केट एलिगेंट ऐंड ब्यूटीफुल नजर आईं।

3/6

2019 में पहनी थी यही ड्रेस

2019 में पहनी थी यही ड्रेस

इससे पहले केट ने यही ड्रेस सितंबर 2019 में पहनी थी। उन्होंने इसे बैक टू नेचर्स गार्डन के ओपनिंग इवेंट में पहना था। वैसे यह पहली बार नहीं है, जब केट ने अपने कपड़े रिपीट किए हों। वह तो अक्सर ऐसा करती नजर आ जाती हैं।

4/6

पहना 8 साल पुराना गाउन

पहना 8 साल पुराना गाउन

BAFTA 2020 में केट 8 साल पुराना गाउन पहनकर पहुंची थीं। उन्होंने इस वाइट ऐंड गोल्डन वर्क वाली ड्रेस को सितंबर 2012 में मलेशिया में आयोजित ऑफिशल डिनर में पहना था।

5/6

चार बार पहनी सेम ड्रेस

चार बार पहनी सेम ड्रेस

केट मिडिलटन एक बार नहीं बल्कि कई बार एक ही ड्रेस में भी दिखाई दे चुकी हैं। उन्होंने साल 2012 में एक कार्यक्रम के लिए स्टेला मैककार्टनी की डिजाइन की ब्लू नी-लेंथ ड्रेस पहनी थी। इसके बाद उन्हें इसी ड्रेस में तीन बार और स्पॉट किया गया।

6/6

दो साल बाद रिपीट की थी ड्रेस

दो साल बाद रिपीट की थी ड्रेस

ऐसा ही कुछ केट ने अपनी एल.के बेनेट ड्रेस के साथ किया था। वाइट कलर और ब्लू फ्लोरल डिजाइन वाली इस ड्रेस को उन्होंने साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया विजिट के दौरान पहना था। इसके बाद वह इस आउटफिट में साल 2016 में एक चैरिटी इवेंट में शरीक होती नजर आईं। (सभी फोटोज: सोशल मीडिया)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here