Kaun Banega Crorepati Is Returning On Sony Tv Amitabh Bachchan Tweeted The First Look | KBC : लौट रहा है अमिताभ बच्चन का सबसे लोकप्रिय टीवी शो, शेयर की पहली झलक

KBC : लौट रहा है अमिताभ बच्चन का सबसे लोकप्रिय टीवी शो, शेयर की पहली झलक



टीवी की दुनिया के सबसे पॉपुलर शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के फैंस के लिए एक खुशखबरी है. ‘कौन बनेगा करोड़पति’ जल्द ही टीवी पर वापसी करने जा रहा हैं जिसकी जानकारी खुद शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने खुद फैंस को दी हैं. बिग बीने अपने सोशल हैंडल पर एक ट्वीट करते हुए ये ऐलान किया कि वो जल्द ही इस शो का नया सीजन लेकर आ रहे हैं. अमिताभ बच्चन ने लिखा, “आदर आदाब अभिनंदन आभार! मैं अमिताभ बच्चन प्रस्तुत करने जा रहा हूं , इस साल 2019 का नया अभियान. कौन बनेगा करोड़पति. KBC!! बहुत जल्द आपके घरों में !!”

वैसे बिग बी ने इस ट्वीट में शो के बारे में ज्यादा कुछ खुलासा नहीं किया और यही ये भी नहीं पता चल पाया है कि कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11 के लिए रजिस्ट्रेशन कब से शुरू होगा. अमिताभ ने साल 2000 में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के साथ छोटे पर्दे पर अपनी नई पारी की शुरुआत की थी. इस शो के थर्ड सीजन को शाहरुख खान ने भी होस्ट किया है लेकिन उस सीजन को उतना पसंद नहीं किया गया जिसके बाद अमिताभ बच्चन की शो में वापसी हुई और तब से लगातार हर साल शो वो ही होस्ट करते नजर आते हैं. बिग बी के अंदाज को शो में बेहद पसंद किया जाता है जिसकी वजह से शो लगातार छप्पड़फाड़ TRP लेकर आता है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here