महाकाल मंदिर में कावड़ियों का हंगामा: बैरिकेड तोड़ गर्भगृह में जाने की कोशिश, रोकने पर विवाद; सुरक्षाकर्मी गंभीर घायल

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर मे आज कुछ कावड़ियो ने उस समय उत्पात मचाना शुरू कर दिया जब उन्हें नंदी हॉल में जाने से रोका गया था ये कावड़िये सुरक्षाकर्मियों द्वारा रोके जाने पर नाराज हो गए और उन्होंने नंदी हॉल में घुसते हुए गर्भ ग्रह में जाने का प्रयास किया इन कांवड़ियों को रोकने के लिए महाकालेश्वर मंदिर के एक सुरक्षा कार्ड को सिर में गंभीर चोट आई है जबकि अन्य सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए है।पूरा मामला कुछ इस प्रकार है कि आज बुधवार की दोपहर को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में उस समय हंगामे के बाद व्यवस्था गड़बड़ा गई जब यहां दर्शन करने पहुंचे कावड़ियों और भक्तो ने महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था से भगवान को जल चढ़ाने की बजाय नंदी हॉल में घुसने की कोशिश करना शुरू कर दिया। यहां उपस्थित सुरक्षा कर्मियों ने जब इन लोगों को रोकने का प्रयास किया तो यह कावड़िये नाराज हो गए और नंदी हॉल में पहुंचकर गर्भग्रह में जाने वाले थे। कांवड़ियों को रोकने के दौरान सुरक्षा कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और उनके साथ मारपीट भी की गई है।महाकालेश्वर मंदिर के सोर्स में बताया कि उपद्रवी एवं असामाजिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों द्वारा मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को गंभीर रूप से प्रभावित करने का प्रयास किया गया। इन लोगो के द्वारा नंदी हॉल मे लगी बैरिकेडिंग को तोड़ा गया, व्यवस्था के लिए लगाए गए बेरीकेट और दान पेटियों को इधर-उधर फेंकते हुए अनधिकृत रूप से गर्भगृह में प्रवेश करने का प्रयास किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात सुरक्षाकर्मियों के साथ हाथापाई एवं मारपीट भी की गई, जिसमे एक सुरक्षाकर्मी के सिर में गंभीर चोट आई है जबकि अन्य सुरक्षाकर्मी  घायल भी हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here