नौगांव में 15 जून से शुरू होंगी केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं, केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने किया निरीक्षण

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने छतरपुर जिले के प्रवास के दौरान नौगांव पॉलिटेक्निक कैंपस पहुंचकर केंद्रीय विद्यालय के अस्थायी भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन में साफ-सफाई, पुताई, बिजली फिटिंग और पानी की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुधार कार्य 15 दिन के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 15 जून 2026 से नौगांव पॉलिटेक्निक कैंपस में केंद्रीय विद्यालय की कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई शुरू होगी। विद्यार्थियों के प्रवेश 1 जून से केंद्रीय विद्यालय के नियमों के अनुसार प्रारंभ किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात साबित होगा।डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार के सहयोग से लोकसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि केंद्रीय विद्यालय फिलहाल अस्थायी भवन में संचालित होगा और शीघ्र ही आवंटित भूमि पर नए भवन का निर्माण शुरू किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here