KGMU डॉक्टर से कार लूटने वाले में एडीएम का बेटा भी शामिल, दोस्त संग गिरफ्तार – adm narendra singh son yasharth arrested in kgmu doctor loot case

  • केजीएमयू के डॉक्टर से की थी लूटपाट
  • पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

लखनऊ के केजीएमयू के डॉक्टर से गोली मारकर कार लूटने वाले सभी आरोपियों को पुलिस ने शनिवार शाम मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है. डॉक्टर से लूटपाट करने वालों में एडीएम नरेंद्र सिंह का बेटा भी शामिल है. इसका नाम यशार्थ उर्फ यश है. पुलिस के मुताबिक यशार्थ ने अपने एक साथी के साथ मिलकर डॉक्टर के साथ लूट-पाट की घटना को अंजाम दिया.

lucknow-police_042620034247.jpg

पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान यशार्थ और उसके साथी आयुष रावत को गिरफ्तार किया है. मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

यशार्थ इससे पहले भी हत्या और लूट-पाट के मामले में जेल जा चुका है. यशार्थ उर्फ यश ठाकुर, गाजीपुर थानक्षेत्र का शातिर लुटेरा है. इससे पहले यशार्थ, गाजीपुर से लग्जरी कार लूटने और हत्या की वारदात में जेल की सजा भी काट चुका है. लखनऊ की पुलिस ने यशार्थ और उसके साथी आयुष को गोल्फ सिटी इलाके में हुई केजीएमयू के डॉक्टर से लूटपाट के मामल में गिरफ्तार किया है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here