खजुराहो में तिरंगामय हुआ माहौल, देशभक्ति के नारे गूंजे

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अद्भुत नजारा देखने को मिला। पश्चिमी मंदिर परिसर में स्कूली बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर तिरंगे की विशाल आकृति बनाई और 15 अगस्त तक सभी घरों में तिरंगा लगाने का संदेश दिया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” जैसे नारों से गूंज उठा।

इस कार्यक्रम के बाद, पश्चिमी मंदिर परिसर से एक विशाल तिरंगा यात्रा शुरू हुई, जो गोल मार्केट होते हुए बस्ती चौराहे पर समाप्त हुई। इस यात्रा में राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया, कलेक्टर पार्थ जैसवाल, एसपी अगम जैन, और जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार जैसे कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।लगभग 1500 स्कूली छात्र-छात्राओं ने इस तिरंगा यात्रा में भाग लिया, जिससे समूचे नगर में देशभक्ति का अनूठा उत्साह देखने को मिला। आसमान में तिरंगे रंग के गुब्बारे भी छोड़े गए, जिसने माहौल को और भी मनमोहक बना दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here