महंगाई को लेकर खड़गे का मोदी सरकार पर हमला, बोले- चुनाव तक सच्चाई छिपाई गई

कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने पेट्रोल-डीजल और बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री Narendra Modi और भाजपा सरकार ने चुनाव खत्म होने तक कीमतों में बढ़ोतरी की सच्चाई देश से छिपाकर रखी।खड़गे ने कहा कि यदि चुनाव से पहले पेट्रोल-डीजल समेत अन्य जरूरी चीजों के दाम बढ़ाए जाते, तो भाजपा को बड़ा राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ता। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव खत्म होते ही आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ा दिया गया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री में दूरदर्शिता की कमी है और लगातार बढ़ती महंगाई से गरीब और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाएगी, क्योंकि आम लोगों को अब जरूरी चीजें भी आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here