जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर अपने फैशनेबल अंदाज के लिए जानी जाती हैं। यंग होने के बावजूद वह कई लड़कियों के लिए फैशन इंस्परेशन हैं। हालांकि, कई बार उनका बोल्ड फैशन उन्हें ट्रोल्स का शिकार भी बना चुका है।
Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर तब से लाइमलाइट में आती रही हैं, जब वे महज स्टारकिड्स हुआ करती थीं। बोनी कपूर और श्रीदेवी की बड़ी बेटी अब जहां खुद ऐक्ट्रेस बन गई है, तो वहीं छोटी बेटी अभी भी सिल्वर स्क्रीन से दूर रहना ही पसंद करती है। हालांकि, लाइमलाइट में आते रहने के कारण उन्हें भी लोगों की तारीफों और आलोचना का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही एक इंसिडेंट तब हुआ था, जब खुशी ने एक पार्टी के लिए रिवीलिंग ड्रेस का सिलेक्शन किया था।
खुशी ने जो ड्रेस सिलेक्ट की थी, वह फ्लोर लेंथ गाउन था। सिल्वर कलर की इस आउटफिट पर कटआउट डिजाइन था, जो उनके टोन्ड कर्व्स और बैक को हाईलाइट कर रहा था। वहीं अपर बस्ट पोर्शन पर दिया गया डिजाइन भी टीजिंग इफेक्ट क्रिएट कर रहा था।
खुशी कपूर
गाउन में पीछे की ओर बैकलेस डिजाइन था, तो वहीं फ्रंट में लेग पोर्शन पर थाई हाई स्लिट दी गई थी। ड्रेस पर किया गया ओवरऑल वर्क उसमें परफेक्ट ब्लिंग एलिमेंट ऐड कर रहा था। खुशी ने इसके साथ मैचिंग हील्स पहनी थीं और अपने मेकअप को न्यूड टोन व ग्लॉसी रखा था। उन्होंने अपने बालों को मेसी बीच वेव्स में स्टाइल किया था।
खुशी की बोल्ड ड्रेस
खुशी इस लुक में काफी ज्यादा ग्लैमरस नजर आ रही थीं। हालांकि, कुछ लोगों को इस स्टारकिड का इस तरह की रिवीलिंग ड्रेस पहनना पसंद नहीं आया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर कॉमेंट के जरिए इसकी आलोचना की थी और यहां तक कह डाला था कि ‘श्रीदेवी होतीं तो वह ऐसे कपड़े कभी नहीं पहनने देतीं’। वैसे आलोचना करने वालों के बीच ऐसे भी कई यूजर्स थे, जो खुशी का बचाव करते नजर आए थे। उन्होंने सपोर्ट में मेसेज करते हुए लुक को ‘गॉरजस’, ‘ब्रेथ टेकिंग’ बताया था।
एक्टिंग नहीं बल्कि मॉडलिंग के लिए बनी खुशी कपूर
रेकमेंडेड खबरें
‘रख हौसला, हिम्मत न हार…’ कोरोना वॉरियर्स के लिए आईटीबीपी ..
एशियन पेंट्स का कोरोना वॉरियर्स के लिए सॉन्ग
पहली बार नजर आई 7 सीटर क्रेटा, जानें क्या होगा खास
Xiaomi Mi Band 5 vs ऑनर बैंड 5 vs रियलमी बैंड: कीमत और फीचर्..
Covid-19 से बचाव के लिए यह दवाई हुई वायरल, तेजी से बढ़ी डिमां..
32 हजार मोती-12 हजार क्रिस्टल्स के अलावा प्रियंका चोपड़ा के..
Sarkari Naukri 2020: यहां कई पदों पर वैकेंसी, 12वीं और ग्रेज..
NIRF Ranking 2020: NIT राउरकेला का बेहतरीन प्रदर्शन, ‘डिजिटल..
Corona Treatment: पोलियो और स्मॉल पॉक्स की तरह इस प्राकृतिक ..
भाभी चारू असोपा को सुष्मिता सेन ने तोहफे में दिया था ये खूबस..
राहुल ने किया भारत-अमेरिका में असहिष्णुता का सवाल, निकोलस बर..
Adv: जूते, सैंडल, कपड़ों की रेंज, 30% तक छूट
कोरोना में संकट: इस बैंक के ग्राहक नहीं निकाल पाएंगे पैसे
महाराष्ट्र के पांच शहरों में ‘112’ एकल आपातकालीन हेल्पलाइन स..
मच्छरों के थूक से बनेगी सुपर वैक्सीन, डेंगू जैसी कई बीमारि..
Source link


