Khushi Kapoor Janhvi Kapoor: रिवीलिंग ड्रेस पहनने पर श्रीदेवी की छोटी बेटी हुई थी बुरी तरह ट्रोल – khushi kapoor was trolled for wearing revealing silver dress

जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर अपने फैशनेबल अंदाज के लिए जानी जाती हैं। यंग होने के बावजूद वह कई लड़कियों के लिए फैशन इंस्परेशन हैं। हालांकि, कई बार उनका बोल्ड फैशन उन्हें ट्रोल्स का शिकार भी बना चुका है।

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर तब से लाइमलाइट में आती रही हैं, जब वे महज स्टारकिड्स हुआ करती थीं। बोनी कपूर और श्रीदेवी की बड़ी बेटी अब जहां खुद ऐक्ट्रेस बन गई है, तो वहीं छोटी बेटी अभी भी सिल्वर स्क्रीन से दूर रहना ही पसंद करती है। हालांकि, लाइमलाइट में आते रहने के कारण उन्हें भी लोगों की तारीफों और आलोचना का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही एक इंसिडेंट तब हुआ था, जब खुशी ने एक पार्टी के लिए रिवीलिंग ड्रेस का सिलेक्शन किया था।

खुशी ने जो ड्रेस सिलेक्ट की थी, वह फ्लोर लेंथ गाउन था। सिल्वर कलर की इस आउटफिट पर कटआउट डिजाइन था, जो उनके टोन्ड कर्व्स और बैक को हाईलाइट कर रहा था। वहीं अपर बस्ट पोर्शन पर दिया गया डिजाइन भी टीजिंग इफेक्ट क्रिएट कर रहा था।

NBT

खुशी कपूर

गाउन में पीछे की ओर बैकलेस डिजाइन था, तो वहीं फ्रंट में लेग पोर्शन पर थाई हाई स्लिट दी गई थी। ड्रेस पर किया गया ओवरऑल वर्क उसमें परफेक्ट ब्लिंग एलिमेंट ऐड कर रहा था। खुशी ने इसके साथ मैचिंग हील्स पहनी थीं और अपने मेकअप को न्यूड टोन व ग्लॉसी रखा था। उन्होंने अपने बालों को मेसी बीच वेव्स में स्टाइल किया था।

NBT

खुशी की बोल्ड ड्रेस

खुशी इस लुक में काफी ज्यादा ग्लैमरस नजर आ रही थीं। हालांकि, कुछ लोगों को इस स्टारकिड का इस तरह की रिवीलिंग ड्रेस पहनना पसंद नहीं आया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर कॉमेंट के जरिए इसकी आलोचना की थी और यहां तक कह डाला था कि ‘श्रीदेवी होतीं तो वह ऐसे कपड़े कभी नहीं पहनने देतीं’। वैसे आलोचना करने वालों के बीच ऐसे भी कई यूजर्स थे, जो खुशी का बचाव करते नजर आए थे। उन्होंने सपोर्ट में मेसेज करते हुए लुक को ‘गॉरजस’, ‘ब्रेथ टेकिंग’ बताया था।

एक्टिंग नहीं बल्कि मॉडलिंग के लिए बनी खुशी कपूर

  • एक्टिंग नहीं बल्कि मॉडलिंग के लिए बनी खुशी कपूर

    बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक श्री देवी भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके एक्टिंग करियर से लेकर उनकी सुंदरता तक को उनकी दोनों बेटियों जाह्ववी कपूर (Janhvi Kapoor) और खुशी कपूर (Khushi Kapoor) ने मिलकर संभाला है। जान्हवी जहां अपने एक्टिंग टैलेंट से सभी का दिल जीत रही हैं वहीं उनकी छोटी बेटी खुशी कपूर अपने फैशन और स्टाइल से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। बॉलीवुड की चकाचौंध से कोसों दूर रहने वाली ख़ुशी कपूर के न केवल सोशल मीडिया पर असंख्य फैन हैं, बल्कि हर कोई उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानना चाहता है। ख़ुशी कुछ हद तक एक टीन स्टाइल आइकन बन गई हैं, जो हमेशा अपने कपड़ों फैशनेबल ड्रेसेस और फोटोज से सभी का दिल जीत रही हैं।

  • क्रॉप टॉप फ्लेयर्ड स्कर्ट

    मनीष मल्होत्रा के डिज़ाइन की हुई इस ड्रेस में ख़ुशी कपूर की खूबसूरती देखते ही बन रही है। फोसिल शेड के इस ऑउटफिट के साथ खुशी कपूर ने मिनिमल मेकअप, नेकलाइन को कवर करते हुए गले में चोकर और V शेप स्टाइलटोस के साथ खुद को तैयार किया है।

  • गोल्डन लहंगा

    इंडियन हो या वेस्टर्न, ख़ुशी कपूर हर तरह के आउटफिट्स को बेहद खूबसूरती के साथ कैरी करना जानती हैं। खुशी का असली ग्लैमर और स्टाइल देसी आउटफिट्स में उतना ही बेहतरीन होता है जितना कि वेस्टर्न में।

  • वाइट सीक्वेंस हाई स्लिट गाउन

    खुशी कभी भी अपने स्टाइल में पर्सनल टच डालना नहीं भूलती हैं, इस वाइट सीक्वेंस हाई स्लिट ओवरकोट गाउन को ख़ुशी कपूर ने जिस तरीके से कैरी है वो वाकई शानदार है। ब्लशी मेकअप के साथ वर्मिलियन लुक्स और मिडिल पार्टेड हेयर उनकी खूबसूरती को निखारने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं।

  • पोल्का डॉट लडेर ड्रेस

    ख़ुशी कपूर ज्यादातर आपको सिंपल लुक में दिख जाएंगी, वो ज्यादातर अपने मेकअप को मिनिमल रखना पसंद करती हैं। आपने कभी भी उन्हें ड्रामेटिक मेकअप में नहीं देखा होगा। पोल्का डॉट लडेर ड्रेस में भी ख़ुशी का फैशन सेंस उम्र के हिसाब से बहुत कमाल का है।

  • वाइट लहंगा

    शायद आप में से बहुत कम लोग इस बात को जानते हों कि ख़ुशी कपूर हमेशा से इतनी स्टाइलिश नहीं थीं। एक समय ऐसा था जब उनका वजन बहुत ज्यादा था लेकिन ख़ुशी ने कुछ सालों में ही अपने लुक में काफी ट्रांसफॉर्मेशन किया है। यही नहीं मनीष मल्होत्रा के इस वाइट लहंगे में खुशी ने जिस तरह पोज किया है वो उनके असली ग्लैमर और स्टाइल को झलकाता है।

  • रेड स्ट्रिप्स लुक

    इस बात में कोई दोराय नहीं कि ख़ुशी कपूर का फैशन पूरी तरह उनकी मम्मी श्रीदेवी की देन है। वह कहीं ना कहीं अपनी मां से इंस्पायर्ड हैं। मिनिमल मेकअप के साथ रेड स्ट्रिप्स ड्रेस में खुशी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं लग रही हैं। मिनिमल मेकअप के साथ खुले बाल और रेड लिपकलर उनके इस लुक को पूरा कर रहे हैं।

Web Title khushi kapoor was trolled for wearing revealing silver dress(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here