Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

अगर स्टाइलिश स्टार किड्स की बात हो, तो उनमें खुशी कपूर टॉप पायदान पर नजर आती हैं। उनका स्टाइल इतना कमाल का है कि वह कई बार बीटाउन ऐक्ट्रेसेस पर भी भारी पड़ती नजर आ जाती हैं। हालांकि, ट्रोल्स का तो काम ही होता है निशाना बनाना और इस वजह से खुशी भी कई बार अपने गेटअप के लिए इनका शिकार बनती नजर आई हैं। ऐसा ही तब हुआ था, जब उनके लहंगा लुक की तस्वीरें सामने आई थीं।
दरअसल, खुशी कपूर कुछ समय पहले एक शादी में शरीक हुई थीं। इस दौरान फैशन लवर इस बाला ने येलो कलर का लहंगा चुना था। राजस्थान में हुई शादी के लिए खुशी के इस लहंगे को अनुश्री रेड्डी ने डिजाइन किया था, जो उन पर बिल्कुल परफेक्ट लग रहा था।
खुशी के ब्राइट येलो लहंगे पर रिच थ्रेड वर्क किया गया था, जिसके साथ ब्लिंग एलिमेंट जोड़ने के लिए सीक्वंस वर्क भी था। फ्लेयर्ड लहंगे के साथ के ब्लाउज की नेकलाइन को स्क्वेर शेप रखा गया था, जिसका फ्रंट कट हल्का डीप था।
खुशी ने इस लुक के साथ कुंदन और स्टोन्स की जूलरी पहनी थी। उन्होंने चोकर नेकलेस के साथ मैचिंग कंगन और ईयररिंग्स पहने थे। ये उनके लुक को बिल्कुल परफेक्ट बना रहे थे। हालांकि, इस लुक की हाईलाइट तो खुशी के फुटवेअर थे।

खुशी कपूर ने अपने इस लहंगा लुक के साथ कोई हील्स या ट्रेंडी फ्लैट्स नहीं पहने थे, बल्कि उन्होंने इसके संग वाइट स्पोर्ट्स शूज को मैच किया था। इन चंकी शूज को फ्लॉन्ट करते हुए उन्होंने फोटोज भी खिंचवाए, जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गए।
यूजर्स ने इसे कूल लुक बताया, तो ट्रोल्स ने इसे निशाने पर ले लिया। उन्होंने खुशी पर अपनी बहन सोनम कपूर को कॉपी करने की बात कही। कुछ यूजर्स ने तो यह तक लिखा कि ‘लहंगे के साथ जूते… यह काम अपनी बहन सोनम के लिए ही छोड़ दो।

इसके साथ लोगों ने फोटोज भी शेयर किए, जिनमें सोनम कपूर साड़ी, सूट आदि के साथ शूज पहनी दिखाई दे रही थीं। अब ट्रोल्स ने भले ही जो भी कहा हो, लेकिन इस बात में कोई राय नहीं कि खुशी लहंगा लुक में सुंदर और कूल नजर आ रही थीं।
Source link


