Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

बॉलिवुड ऐक्ट्रेसेस हमेशा ही किसी न किसी वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं। खासतौर से कपड़ों को लेकर तो उन्हें अक्सर ही ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। ऐसे में कई अदाकाराएं या तो कॉमेंट्स को इग्नोर करती हैं या फिर करारा जवाब देती हैं। लेकिन कियारा आडवाणी तो एक बार खुद ही अपने कपड़ों को लेकर चली ट्रोलिंग का हिस्सा बनती दिखाई दी थीं।
दरअसल, एक फोटोशूट के लिए कियारा आडवाणी ने येलो कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी। इस फ्लोरलेंथ ड्रेस में ऑफ शोल्डर और स्ट्रेटकट नेकलाइन डिजाइन थी। इसमें नीचे की ओर टेल पैटर्न भी था। ड्रेस की सबसे यूनीक बात उसमें दी गई फ्रिंज और फेदर डिजाइन थी। यह पूरे गाउन को ही बेहद अलग लुक दे रही थी।
पहले जूते फिर ड्रेस, कियारा आडवाणी को इन वजहों से सुनने पड़े ट्रोलर्स के ताने
टोन्ड फिगर और खूबसूरत चेहरे की मालकिन कियारा आडवाणी इसमें कमाल की लग रही थीं। हालांकि, जब इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की गईं, तो लोग इसका मजाक बनाने से बाज नहीं आए। यूजर्स ने इस ड्रेस की तुलना मैगी से करना शुरू कर दी थी।

ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम पर लोगों ने तरह-तरह के मीम्स और कॉमेंट्स के जरिए कियारा को ट्रोल कर दिया था। हालांकि, मैगी से हुई इस तुलना से हर्ट होने की जगह कियारा खुद ही इस ट्रोलिंग में शामिल हो गईं। उन्होंने इन कॉमेंट्स पर खुद ही मजेदार ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘हा हा और मैं दो मिनट में तैयार हो गई थी।’ दरअसल, ‘दो मिनट में रेडी’ मैगी नूडल्स की टैग लाइन है, जिसका कियारा ने यूज किया था।
3000 की ड्रेस और लाखों का बैग, जब कियारा आडवाणी के स्टाइल को देख ठनक गया लोगों का दिमाग

कियारा का यूं मजाक का हिस्सा बनना कई लोगों को पसंद आया और उन्होंने इसे ही ट्रोल्स के लिए करारा जवाब बताया। वैसे ये तो मानना पड़ेगा कि जिस तरह से ऐक्ट्रेस ने खुद के कपड़ों के मजाक में हिस्सा लिया, वह दिखाता है कि उनके लिए लोगों के किए गए कॉमेंट्स बिल्कुल भी मायने नहीं रखते हैं।
Source link


