Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी यूं तो हमेशा से ही अपनी सर्टोरिअल पिक्स के साथ एक छाप छोड़ने में कामयाब रही हैं। लेकिन अगर आप उनकी पिछली स्टाइल्स फाइल्स पर एक नजर डालेंगे तो पता चलेगा कि स्टेटमेंट मेकिंग ड्रेसेस से लेकर फुटवियर तक से उन्हें खास लगाव है।
ऐसा इसलिए क्योंकि अक्सर कियारा डिज़ाइनर लहंगे को छोड़ A लाइन ड्रेसेस, मिनी स्कर्ट और हेवी एमब्लिशड गाउन में दिखाई देती हैं। ऐसा ही कुछ हमें उनके जन्मदिन पर भी देखने को मिला, जहां कियारा अपने स्टाइल स्टेटमेंट्स से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खूब खींच रही थीं। उनके स्टाइलिश दिखने का अंदाजा आप इस बात से ही लगा लीजिए कि उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी उनकी तस्वीर शेयर करते हुए बर्थडे की ढेर सारी बधाई दीं। बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद कियारा आडवाणी से ज्यादा हुई थी उनकी सफेद ड्रेस की चर्चा, 3.50 लाख का पर्स भी हुआ था वायरल

इस बात में कोई दोराय नहीं कोरोना जैसी बीमारी के कारण अब सेलेब्स बाहर पार्टी करने से बच रहे हैं, ऐसा ही हाल कियारा आडवाणी का भी था। जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ खुद का बर्थडे सेलिब्रेट किया। घर पर होने के बावजूद कियारा ने अपना बर्थडे फुल स्टाइल और ग्रेस के साथ मनाया और इस दौरान डिज़ाइनर Saaksha एंड Kinni की डिज़ाइनर ड्रेस को पहनकर सुर्खियां बटोरीं।
घर पर बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए कियारा ने Saaksha एंड Kinni की शिफॉन फैब्रिक पर डिज़ाइन की हुई बैंगनी रंग की A लाइन ड्रेस को पहना हुआ था, जिसमें माइक्रो प्लीटेड के साथ दो रंग से एक Abstract Print बना हुआ था। यही नहीं, इस ड्रेस की नेकलाइन को कर्व्स स्टाइल से डिज़ाइन किया गया था, जिसके बैक में क्रिस-क्रॉस डिज़ाइन शामिल था। हेम फीचर्स वाली इस ड्रेस में नीचे की ओर रफ़ल पैटर्न भी बनाया गया था, जो इसे एलिगेंट लुक देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही थी। पहले जूते फिर ड्रेस, कियारा आडवाणी को इन वजहों से सुनने पड़े ट्रोलर्स के ताने

बात करें कियारा के मेकअप की तो उन्होंने इस ग्लैमरस आउटफिट के साथ मिनिमल मेकअप, peachy लिप्स और बालों को साइड पार्टिंग के साथ स्टाइल किया गया। वहीं, अपने सिंपल से लुक को और अट्रैक्टिव बनाने के लिए कियारा ने Chandelier झुमके हुए थे, जो उनके लुक में ग्लैमर का तड़का लगाने का काम बखूबी कर रहे थे।
खैर, जो भी हो क्वारंटाइन बर्थडे के लिहाज से कियारा का यह लुक एकदम परफेक्ट था, वैसे अब आप हमें बताएं आपको अभिनेत्री की यह ड्रेस कितनी पसंद आई?
Source link


