kiara advani workout exercise: Weight Loss: कितना भी खा लें मगर नहीं बढ़ता कियारा आडवाणी का वजन, बॉडी में इस एक चीज को मानती हैं वरदान – kiara advani weight loss advice the secret lies in increasing metabolic rate

​1. ऐसे करती हैं दिन की शुरुआत

1-

जैसे की हमने ऊपर बताया कि कियारा बाकि लोगों की तरह नहीं है, वह स्मार्ट वर्क करना पसंद करती हैं। इस स्मार्ट वर्क की शुरुआत होती है,मेटाबोलिज्म हैक करने से। यानी वह सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का रस डाल कर पीती हैं। इससे उनका मेटाबोलिज्म बेहतर हो जाता है। आपको बता दें मेटाबॉलिज्म हमारे शरीर में मौजूद भोजन को ऊर्जा में बदलता है।

जिन लोगों की मेटाबॉलिज्म कमजोर होता है उनका वजन बढ़ता रहता है। इसलिए वह सुबह मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाने से शुरूआत करती हैं। अगर आप चाहें तो गुनगुने पानी और नींबू के रस के साथ शहद भी इसमें डाल सकते हैं। कियारा इसके बाद फ्रूट से तैयार सलाद या ओट्स का सेवन करती हैं जो उन्हे वजन तेजी से कम करने में मदद करता है। कियारा का तरीका है ना स्मार्ट

थायराइड के कारण वजन घटाना हो रहा है मुश्किल? आजमाएं ये 5 उपाय

​2. खाती हैं बेहद सिंपल खाना

2-

अब बात करें वर्कआउट से पहले की तो कियारा एक्सरसाइज से एक घंटे पहले सेब और पीनट बटर खाना पसंद करती हैं। यह दोनो ही चीजें आपको पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा देते हैं। जिससे आप अपना वर्कआउट सही तरह से कर पाते हैं। इसके बाद वह लंच से पहले स्नैक्स के तौर पर अंजीर और ड्राई फ्रूट्स का सेवन करती हैं। कियारा लंच में बहुत ही सिंपल खाना पसंद करती हैं। वह लंच में दाल रोटी और बहुत सी सब्जियों का सेवन करती हैं।

​3. जिम में केवल एक घंटा करती हैं वर्कआउट

3-

कियारा एक बहुत ही स्मार्ट एक्ट्रेस हैं इसलिए वह जानती हैं कि अगर वह एक ही तरह का शारिरीक ट्रेनिंग करती रहीं तो बोर हो जाएंगी। इसलिए वह जिम के अलावा बॉक्सिंग और डांस भी करती हैं। जिम में कार्डियो और ढेर सारे स्क्वाट्स के अलावा वह फंक्शन्ल ट्रेनिंग को भी समय देती हैं। लेकिन जिम में केवल वह एक ही घंटा व्यतीत करती हैं।

बिना डायटीशियन और फिटनेस ट्रेनर के इस महिला ने घटाया 40 Kg वजन, पढ़ें इनकी पूरी Weight Loss Story

​4.जब नहीं जातीं जिम तो…

4-

वही जब वह जिम नहीं जाती तो बॉक्सिंग या डांस करती हैं। इससे वह तनाव से भी मुक्त रहती हैं और खुद भी फिट रखती हैं। कियारा की माने तो जब आप वर्क आउट का आनंद लेने लगते हो तो वजन घटाना और खुद को फिट रखना आसान हो जाता है।

​5. कियारा की चमकती त्वचा का राज

5-

कियारा बताती हैं कि स्किन के रोम छिद्रों को कम करने के लिए वह बर्फ का उपयोग करती हैं। इसके अलावा आंखों के नीचे डार्क सर्कल ना पड़े इसके लिए भी वह बर्फ पर ही भरोसा करती हैं। साथ ही वह बताती हैं कि कभी कभी वह अपनी स्किन पर कुछ भी नहीं लगाती ताकि उनकी स्किन को थोड़ा आराम मिले।

Weight loss: घर बैठे कीजिए ये 8 सिंपल फेशियल एक्‍सरसाइज, हफ्तेभर में कम हो जाएगा डबल चिन

​6. स्किन के लिए यह भी जरूरी

6-

ब्यूटी प्रोडक्ट की बात करें तो कियारा स्किन की देखभाल के लिए, मॉस्चराइजर, सीरम और सन स्क्रीन का भी इस्तेमाल करती हैं। अब आप भी कियारा की तरह ही फिट रहने के लिए उनका रूटीन फॉलो कर सकते हैं। इसके अलावा एक बार बर्फ का उपयोग भी करें और हमें बताएं क्या यह असरदार रहा या नहीं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here