
KKR vs RCB IPL 2020 Score: आरसीबी की टीम इस समय अंकतालिका में चौथे स्थान पर है
KKR vs RCB, IPL 2020 Score Live Updates : आईपीएल 2020 (IPL-2020) के 39वें मैच में अब से कुछ देर बाद कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का मुकाबला विराट कोहली के नेतृत्व वाली रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलोर (KKR vs RCB) से होगा. मैच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम पर खेला जाएगा. टूर्नामेंट में आरसीबी की टीम ने इस बार शानदार प्रदर्शन किया है और विराट कोहली की ब्रिगेड इस समय नौ मैचों में छह जीत के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है. आरसीबी और मुंबई इंडियंस, दोनों के ही इस समय 12-12 अंक हैं लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण MI की टीम दूसरे स्थान पर है. RCB की टीम को आज यदि जीत मिली तो वह 14 अंकों के साथ MI को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी.कोलकाता नाइट राइडर्स की बात करें तो टीम में इस समय सब कुछ ठीक नहीं चल रहा. टूर्नामेंट के बीच में ही दिनेश कार्तिक ने कप्तानी छोड़ दी, इसके बाद इयोन मोर्गन को कप्तान बनाया गया है. बल्लेबाज के रूप में दिनेश कार्तिक का फॉर्म इस समय खराब चल रहा है और हरफनमौला आंद्रे रसेल भी बल्लेबाजी में अपने तूफानी अंदाज में नजर नहीं आए हैं. रसेल की फिटनेस को लेकर भी समस्या है. कोलकाता के इस समय नौ मैचों में पांच जीत के साथ 10 अंक हैं, अंकतालिका में KKR का स्थान चौथा है. आरसीबी और केकेआर के बीच पिछला मैच 12 अक्टूबर को खेला गया था जिसमें विराट की टीम ने 82 रन के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी.
हैलो…आईपीएल के अंतर्गत कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर के मुकाबले की लाइव कवरेज में आपका स्वागत है. आरसीबी की टीम में विराट, डिविलियर्स और देवदत्त पडिकल और युजवेंद्र चहल जैसे प्लेयर्स ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है.
Hello and welcome to Match 39 of #Dream11IPL where #KKR will take on #RCB.
Who’s your pick for the game? pic.twitter.com/1jSspyZBza
– IndianPremierLeague (@IPL) October 21, 2020

