कोरबा में एक जहरीला कोबरा घर में घुसकर अंडे खा गया, जिसका वीडियो हो रहा है वायरल.
Egg eater Cobra Video: छत्तीसगढ़ के कोरबा में जंगल की आग की वजह से इंसानी बस्ती में घुस आए जहरीले कोबरा सांप ने मुर्गी के 5 अंडे निगल लिए. घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सांप ने लोगों के सामने ही 3 अंडे उगल दिए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जितेंद्र सारथी तुरंत ही मौके पर पहुंचे, तब तक कोबरा ने मुर्गी के 5 अंडे निगल लिए थे. सारथी ने बताया कि मुर्गी ने कुल 8 अंडे दिए थे, जिनमें से 5 को सांप ने खा लिया. एक के बाद एक 5 अंडे खाने के बाद वह थककर एक कोने में बैठ गया. जब सारथी ने सांप को घर से बाहर निकालने की कवायद शुरू की, तो वहां आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. इतनी बड़ी संख्या में इंसानों को जुटा देख सांप ने लोगों के सामने ही 3 अंडे उगल दिए. यह दृश्य जिसने भी देखा, हैरान रह गया. इसके बाद सारथी ने सांप को बड़ी कुशलता के साथ घर से निकालकर जंगल की तरफ ले जाकर छोड़ दिया. जहरीले कोबरा के घर से निकलने के बाद बस्ती के लोगों ने राहत की सांस ली.
Source link

