
इस बात में कोई दोराय नहीं कि कृति सेनन बॉलीवुड की उन कुछ दीवाज में से एक हैं जो नेक्स्ट-डोर स्टाइल इमेज के लिए जानी जाती हैं। अब चाहे कैजुअल अटायर में घर से बाहर निकलना हो या फिर अपनी सर्टोरिअल चॉइस से लोगों के दिलों में खास जगह बनानी हो, कृति को यह बात अच्छे से मालूम है कि कैसे खुद को दूसरों से हटकर बनाना है। ऐसा ही कुछ हमें बाटा इंडिया (Bata India) के एक ऐडशूट के दौरान भी देखने को मिला जहां एक्ट्रेस ने एक ऐसे स्टाइल को कैरी किया, जिसे कॉपी करना किसी के लिए भी मुश्किल का काम नहीं है।
दरअसल, कृति को बाटा इंडिया फुटवियर ब्रांड के लिए बेहद आई कैची लुक में स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस फैशन लेबल Zara के डिज़ाइन किए हुए टील ब्लू जंपसूट को पहना था, जिसमें उनकी सुंदरता देखते ही बन रही है। बात करें कृति सेनन के जंपसूट की तो खुद को स्टाइलिश लुक देते हुए बेहद सिंपल, लेकिन अट्रैक्टिव मोनोक्रोम लुक को चुना था, जिसे दिलचस्प बनाने का काम स्वीटहार्ट नेकलाइन कर रही थी।
कृति के इस पहनावे में एक डोपिंग नेकलाइन थी, जिसमें पीछे की तरफ स्मोक्ड डिटेलिंग का काम था। यही नहीं, आउटफिट में बनी पफ्ड स्लीव्स डेट-नाइट लुक के लिए एक परफेक्ट है। खुद को एलिगेंट टच देते हुए कृति ने एक बकल ब्रॉड बेल्ट को कमर के बीचों-बीच बांधा हुआ था, जो एक्ट्रेस के कर्व्स को पूरी तरह से उभार रहा था। कॉपी किया रे! सारा अली खान और कृति सेनन ने पहने एक जैसे कपड़े, लेकिन इस एक्ट्रेस ने मारी बाज
बात करें कृति के ओवरऑल लुक की तो एक्ट्रेस ने सटल मेकअप के साथ अपनी आंखों को मस्कारा और आईशैडो से हाईलाइट किया था, जिसके साथ मिडिल पार्टेड हेयर और स्टाइलिश एक्ससेरीज में कृति हर बार की तरह काफी प्यारी लग रही थीं।
बेहद कम पैसोंमें ले आएं घर…
अगर आप भी कृति सेनन के इस सुपर स्टाइलिश लुक को कॉपी करना चाहती हैं तो आपको ज्यादा कुछ नहीं मात्र 3,990 रुपए खर्च करने होंगे। इसके लिए करना आपको इतना है कि बस आप Zara फैशन लेबल की ऑनलाइन वेबसाइट चेक करें और इसे अपनी अलमारी का हिस्सा बनाएं। वैसे हमें तो कृति का यह लुक बेहद पसंद आया। अगर आपको भी एक्ट्रेस का यह एकदम झक्कास लगा तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।



