lifestyle kriti sanon and mira rajput wear same pants
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/5
जब एक जैसे निकल आए कृति सेनन और मीरा राजपूत के कपड़े
वैसे तो बॉलीवुड हसीनाओं के कपड़े मिलना या एक जैसे कपड़े पहनना कोई नई बात नहीं हैं, लेकिन सबसे ज्यादा हैरानी तब होती है जब इन बालाओं के रात के कपड़े या जिम जाने वाले फिटनेस ऑउटफिट्स भी एक जैसे हों। ऐसे में हमें तो देखकर थोड़ा बुरा लगता ही है लेकिन ट्रोलर्स को भी बहुत कुछ बोलने का मौका मिल जाता है। ऐसा ही कुछ हमें कृति सेनन और मीरा राजपूत के साथ देखने को मिला, जब यह एक्ट्रेसेस एक जैसे पजामे पहने नजर आईं।
2/5
पजामा एक, टी-शर्ट अनेक
अक्सर जिम के बाहर अपनी खूबसूरत तस्वीरें क्लिक कराने वाली कृति सेनन और मीरा राजपूत इस दौरान ग्राफिक्स प्रिंट की leggings को पहने नजर आईं। हालांकि, दोनों ही हसीनाओं ने इस दौरान टी-शर्ट बिल्कुल चेंज पहनी हुई थी।
3/5
मीरा के लुक में क्या था खास
इस ग्राफिक्स प्रिंटेड leggings को पहने मीरा राजपूत जिम के बाहर नजर आई थीं, जिसके साथ उन्होंने ग्रे कलर की स्पोर्ट्स ब्रा डाली हुई थी। हालांकि मीरा को यह leggings काफी पसंद है। वह इससे पहले भी इसे पहने नजर आ चुकी हैं।
4/5
कृति के तो क्या कहने…
कृति सेनन इस ग्राफिक्स प्रिंट leggings को पहने अपने सैलून सेशन में दिखाई थीं, जिसके साथ उन्होंने ग्रे कलर की ढीली-ढाली टी-शर्ट डाली हुई थी। हालांकि कृति इस दौरान बेहद सिंपल लेकिन स्टाइलिश नजर आ रही थीं।
5/5
अपने नाम करना हो यह लुक
अगर आप भी मीरा राजपूत और कृति सेनन की यह ब्रा, टी-शर्ट और ग्राफिक्स प्रिंट वाली leggings को अपने नाम करना चाहते हैं तो आप इसे Adidas (Stella McCartney) या फिर Onzie की वेबसाइट से भी खरीद सकते हैं।
Source link