Kuno National Park : दूसरे चीते की मौत के बाद फील्ड डायरेक्टर पर गिरेगी गाज

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2023/04/bimar.mp4

श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में कूनो नेशनल पार्क में दूसरे चीते की मौत से सरकार सकते मे हैं। प्रोजेक्ट चीता को गहरा धक्का लगा है। अब चर्चा है कि कूनो पार्क के फील्ड डायरेक्टर उत्तम शर्मा हटाए जा सकते हैं। सरकार उनकी लापरवाही पर सख्त है। आपको बता दें कि मृत चीता का पोस्टमार्टम करने भोपाल वन विहार से वेटरनरी डॉक्टर अतुल गुप्ता पहुंचे हैं। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का सही पता लगना संभव होगा।
आपको बता दें कि रविवार को कूनो नेशनल पार्क में नर चीता उदय की मौत हो गई है। इससे कुछ दिन पहले ही मादा चीता साशा की भी किडनी इंफेक्शन के चलते मौत हो गई थी।
साउथ अफ्रीका से आए चीते उदय (वाटरवर्ग) 18 फरवरी को कुनो लाए गए 12 चीतो में शामिल था। 20 अप्रैल को ही उसका नामकरण हुआ था।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2023/04/cheeha-1.mp4


कैसे हुई मौत
उदय की मौत रहस्य बनी हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह ’बड़े बाड़े 2’ में निगरानी दल ने देखा कि उदय सुस्त पड़ रहा है। वह चल फिर नहीं पा रहा है। एक वीडियो में दिख रहा है कि वह अचानक गिर जाता है। उदय की मौत के बाद अब कूनो नेशनल पार्क में चीतों की सांख्य 18 बची है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here