बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री Lalu Prasad Yadav ने आज अपना 79वां जन्मदिन परिवार के साथ उत्साहपूर्वक मनाया। पटना स्थित आवास पर देर रात से ही जश्न का माहौल रहा, जहां लालू यादव ने परिवार की मौजूदगी में केक काटा।इस अवसर पर उनकी पत्नी Rabri Devi और बेटे Tejashwi Yadav ने उन्हें केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। जन्मदिन समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। परिवार और समर्थकों ने लालू यादव के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।


