रायसेन किले की पहाड़ी पर बाघ का डेरा, पर्यटकों की आवाजाही पर रोक

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 45 किलोमीटर दूर स्थित ऐतिहासिक Raisen Fort की पहाड़ी पर पिछले लगभग 15 दिनों से एक बाघ ने डेरा जमा रखा है। बाघ की लगातार मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए किले के कुछ हिस्सों में आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है।

जानकारी के अनुसार बाघ सोमेश्वर धाम मंदिर के आसपास के क्षेत्र में सक्रिय है। उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग ने कैमरा ट्रैप और निगरानी दल तैनात किए हैं। अधिकारियों ने लोगों से प्रतिबंधित क्षेत्रों में न जाने और सावधानी बरतने की अपील की है। फिलहाल वन विभाग की टीम बाघ की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी तरह के मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here